खेलो इंडिया यूथ गेम्स की ट्रैक साइक्लिंग स्पर्धाएँ दिल्ली में प्रारंभ

Updated on 03-02-2023 05:25 PM

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की ट्रैक साइक्लिंग की स्पर्धाएँ दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम के साइक्लिंग वेलोड्रोम में आरंभ हुई। पहले दिन टीम स्प्रिंट, स्क्रैच रेस और टाइम ट्रायल रेस की स्पर्धाएँ हुई। चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने पुरस्कार समारोह में इन स्पर्धाओं के विजेताओं को पदक प्रदान किए।

मंत्री श्री सारंग ने किया टीम मध्यप्रदेश से संवाद

मंत्री श्री सारंग ने टीम कोच श्री प्रतीक मनोध्या से खेलो इंडिया यूथ गेम्स में मध्यप्रदेश साइक्लिंग टीम की स्थिति जानी। उन्होंने मध्यप्रदेश एथलेटिक एसोसिएशन के अध्यक्ष और मध्यप्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष होने के नाते प्रदेश की साइक्लिंग टीम को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया। उन्होंने खिलाड़ियों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन भी किया।

आज की स्पर्धाओं के परिणाम

टीम स्प्रिंट के पुरुष वर्ग में राजस्थान ने स्वर्ण पदक, केरल ने रजत पदक और कर्नाटक ने कांस्य पदक प्राप्त किए। महिला वर्ग में महाराष्ट्र ने स्वर्ण पदक, तमिलनाडु ने रजत पदक और मणिपुर ने कांस्य पदक जीते।

पुरुष वर्ग में 10 किलोमीटर स्क्रैच रेस में हरियाणा के नीरज कुमार ने स्वर्ण पदक, दिल्ली के अक्षर त्यागी ने रजत पदक और महाराष्ट्र के ओम बाबासाहेब करांडे ने कांस्य पदक अपने नाम किए। महिला वर्ग में 7.5 किलोमीटर स्क्रैच रेस में महाराष्ट्र की पूजा दानोले ने स्वर्ण पदक, हरियाणा की हिमांशी सिंह ने रजत पदक और केरल की एग्सा एन्न थॉमस ने कांस्य पदक जीते।

पुरुष वर्ग के 1000 मीटर के टाइम ट्रायल रेस में राजस्थान के लवकुमार यादव ने स्वर्ण पदक, केरल के संपथ पसामेल ने रजत और राजस्थान के महेंद्र बिश्नोई ने कांस्य पदक जीते। महिला वर्ग के 500 मीटर टाइम ट्रायल रेस में संध्या व्यंकटेश कोकाटे ने महाराष्ट्र को स्वर्ण पदक, शांति विस्वास ने पश्चिम बंगाल को रजत पदक और विमला मचारे ने राजस्थान को कांस्य पदक दिलाए।

तीन खिलाडियों ने अर्जित किये डबल स्वर्ण

महाराष्ट्र की संध्या व्यंकटेश कोकाटे ने दो स्पर्धाओं 500 मीटर टाइम ट्रायल रेस और महिला टीम स्प्रिंट में स्वर्ण पदक हासिल किए। गुवाहाटी में हुए राष्ट्रीय खेलों में संध्या तृतीय स्थान पर रहीं थीं। उन्होंने एशियाई खेलों में रजत पदक भी जीता था। मुंबई की रहने वाली संध्या भारतीय खेल प्राधिकरण के अधीन दिल्ली में अभ्यास करती हैं। उनका लक्ष्य है कि वे ओलम्पिक में भारत का प्रतिनिधित्व करें।

महाराष्ट्र की पूजा दानोले ने 7.5 किलोमीटर स्क्रैच रेस और महिला टीम स्प्रिंट में दो स्वर्ण पदक जीते। राजस्थान के लव कुमार यादव ने भी पुरुष टीम स्प्रिंट और 1000 मीटर टाइम ट्रायल रेस में दो स्वर्ण पदक प्राप्त किए।

तीन फरवरी को होने वाली स्पर्धाएँ

तीन फरवरी को साइक्लिंग वेलोड्रोम में पुरुष और महिला वर्गों में स्प्रिंट और इंडिविजुअल पर्सुट की प्रतिस्पर्धाएँ होंगी। दोनों वर्गों में स्प्रिंट की लंबाई 200 मीटर होगी। इंडिविजुअल पर्सुट स्पर्धा में पुरुष वर्ग में लंबाई 3 किलोमीटर और महिला वर्ग में लंबाई 2 किलोमीटर होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
भोपाल, कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की गलती के कारण विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा में बिना योग्यता के चयनित हुए अभ्यर्थियों की अब जांच होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ईएसबी ने…
 27 June 2026
भोपाल, भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे देवराज सिंह गुर्जर से मारपीट के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।…
 27 June 2026
 भोपाल। जिले के हुजूर तहसील क्षेत्र में केरवा डैम और उसके आसपास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। एसडीएम विनोद सोनकिया…
 27 June 2026
भोपाल। रेलवे में टिकट जांच का काम केवल टिकट देखना ही नहीं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा और मानवीय जिम्मेदारी निभाना भी है। इसका उदाहरण पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल…
 27 June 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों में बिजली कंपनी की कार्यप्रणाली को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आरोप है कि उपभोक्ताओं की गैर-मौजूदगी में और बिना किसी…
 27 June 2026
भोपाल । राजधानी के चंदनपुरा सिटी फॉरेस्ट क्षेत्र के पास एक बार फिर बाघ की मौजूदगी सामने आने से लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार…
 27 June 2026
भोपाल। एनसीईआरटी द्वारा नकली और पायरेटेड पुस्तकों को लेकर जारी किए गए सर्कुलर पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने इस मुद्दे को लेकर केंद्र…
 27 June 2026
भोपाल। नियति का क्रूर खेल और बेबसी जब किसी हंसते-खेलते परिवार पर टूटती है, तो पीछे सिर्फ चीखें और कभी न भरने वाले जख्म छोड़ जाती है। राजधानी भोपाल के…
 27 June 2026
भोपाल। वर्ष 2028 में होने वाले उज्जैन सिंहस्थ महापर्व की तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर शुरू हो चुकी हैं, लेकिन रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल सामने आ रहे…
Advt.