250 करोड़ से टोरीफाइड चारकोल प्लांट बन रहा:सूखे कचरे से कोयला बनाने का प्लांट सितंबर से शुरू होगा

Updated on 24-05-2025 12:54 PM

भोपाल में सूखे कचरे से टोरीफाइड चारकोल (कोयला) का उत्पादन सितंबर तक शुरू होगा। अगले तीन महीनों में कंपनी और निगम द्वारा किए जाने वाले कार्यों की समय सीमा तय की गई है। यह चारकोल प्लांट वाराणसी के बाद देश में दूसरा है। इससे बने कोयले का उपयोग बिजली उत्पादन में होता है। नगर निगम कमिश्नर ने बताया कि अनुबंध के तहत आदमपुर छावनी में 15 एकड़ जमीन पर इसे बनाया जा रहा है।

यहां 400 टन सूखे कचरे से रोजाना टोरीफाइड चारकोल बनेगा। अभी निगम सूखे कचरे के निष्पादन पर हर साल 7 से 8 करोड़ रुपए खर्च करता है। यह रकम भी बचने लगेगी। चारकोल प्लांट पर 250 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। यह पीपीपी मॉडल पर बनाया जा रहा है। नगर निगम का दावा है कि से प्रतिदिन 400 टन सूखे कचरे से टोरीफाइड चारकोल बनाया जा सकेगा।

यह भी बनाए जा रहे आदमपुर में करीब 5 करोड़ रुपए की लागत से रेंडरिंग प्लांट और डेड एनिमल इनसीनेटर प्लांट बनाया जा रहा है। इसकी प्रतिदिन क्षमता 50 टन है। यह भी पीपीपी मोड पर बनाया जा रहा है। फर्म द्वारा स्लॉटरिंग प्लांट से मृत पशुओं के अवशेष को रेंडरिंग प्लांट लाया जाएगा। इससे डॉग फूड, मुर्गी पालन के लिए दाना आदि का उत्पादन किया जाएगा।

3.2 करोड़ से प्लास्टिक वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट आदमपुर में करीब 3.2 करोड़ रुपए की लागत से प्लास्टिक वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट बनाया जा रहा है। फर्म द्वारा लैंडफिल साइट से प्लास्टिक का संग्रहण कर निष्पादन करते हुए प्लास्टिक शीट, बोर्ड आदि तैयार किया जाएगा। निगम को हर साल 3.84 लाख की रॉयल्टी मिलेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.