आज उज्जैन के सौभाग्य का सूर्य उदय हुआ : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 07-04-2023 05:39 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आज उज्जैन के सौभाग्य का नया सूरज उदय हुआ है। कभी इस शहर में फैक्ट्री पर फैक्ट्री बंद हो रही थी, लेकिन इस बार एक ही वर्ष में किसी फैक्ट्री का शिलान्यास और लोकार्पण होना अदभुत कार्य है। इस उद्योग से उज्जैन के 4 हजार स्थानीय लोगों को सीधे और 1000 लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैनवासियों तैयार हो जाओ, उज्जैन में उद्योग और रोजगार की झड़ी लगने वाली है। अब हमेशा यहाँ महाकुंभ जैसा नजारा ही दिखेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि होटल उद्योग के लिए भी उद्योगपतियों को उज्जैन आना चाहिए। मध्यम दर्जे की होटल निर्माण के लिए उज्जैन के स्थानीय निवासियों को पहल करना चाहिए।

मुख्यमंत्री चौहान ने आज उज्जैन के देवास रोड पर 80 करोड़ की लागत से नव-निर्मित बेस्ट लाइफ़स्टाइल एपेरल की वस्त्र निर्माण इकाई का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि आज जिस उद्योग का लोकार्पण हो रहा है वहाँ काम करने की उम्मीद से आई बहनों की आँखों में चमक है। अब उज्जैन में बना हुआ कपड़ा दुनिया में धूम मचाएगा। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के त्रिशूर से उज्जैन आकर श्री रामास्वामी ने फैक्ट्री लगाई है। यह इस बात का संकेत है कि मध्यप्रदेश की धरती पर सभी उद्योगपतियों का स्वागत हो रहा है। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूँ कि पूरे हिंदुस्तान के इन्वेस्टर मध्यप्रदेश आए और निवेश करें। मध्यप्रदेश अब तेजी से आगे बढ़ रहा है।

केंद्रीय रेल एवं टेक्सटाईल राज्य मंत्री श्रीमती जरदोश ने कहा कि डबल इंजन की सरकार का सुखद परिणाम मध्यप्रदेश को मिलने लगा है। यहाँ स्थापित हुई टेक्सटाईल इंडस्ट्री से अनेक युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि उज्जैन में भी एक प्रशिक्षण केन्द्र खोला जायेगा। साथ ही 650 करोड़ रुपए की लागत से उज्जैन के रेलवे स्टेशन का नव निर्माण भी रेल मंत्रालय द्वारा किया जायेगा। इसके टेंडर भी हो चुके हैं।

प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विगत 20 सालों से उज्जैन में फैक्ट्रियाँ बंद हो रही थी। पहली बार ऐसा अवसर आया है जब एक वर्ष की अवधि में फैक्ट्री का भूमि-पूजन और लोकार्पण हुआ है, यह अनूठा कार्य है। यह कार्य मुख्यमंत्री श्री चौहान की इच्छाशक्ति से हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जिस तरह से उज्जैन में अधो-संरचना और धार्मिक स्थलों के विकास पर ध्यान दिया है, उसी तरह वे औद्योगिक इकाइयों पर भी ध्यान दे रहे हैं। अब यहाँ एक के बाद एक नए उद्योग आने वाले हैं।

औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री श्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने कहा कि उज्जैन की विक्रम उद्योगपुरी में कांकरिया ग्रुप एवं मेडिकल से संबंधित कई उद्योगपति निवेश करने जा रहे हैं। यहाँ एक लाख करोड़ रूपए का निवेश होने जा रहा है, जिससे बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। श्री दत्तीगांव ने कहा कि बेस्ट एपेरल कंपनी के मालिक की कहानी एक मजदूर से फैक्ट्री मालिक बनने तक की है। यह ग्रुप 1500 करोड़ रूपये का है और 11 हजार लोगों को रोजगार दे रहा है। आज चालू हो रहे उद्योग से 4 हजार व्यक्तियों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा।

सांसद श्री अनिल फिरोजिया ने कहा कि ऐसा बिरला ही उदाहरण है कि 1 वर्ष में ही कोई फैक्ट्री निर्मित हो जाए और कार्य करना प्रारंभ कर दे। उन्होंने कहा कि आत्म-निर्भर भारत में विक्रम उद्योगपुरी में एक लाख करोड़ का इन्वेस्टमेंट आने वाला है। इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। कार्यक्रम में कंपनी के एमडी श्री आर राजकुमार ने फैक्ट्री संबंधी जानकारी दी। लोकार्पण कार्यक्रम में विधायक, जन-प्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।

बेस्ट लाइफ स्टाइल एपेरल फैक्ट्री का अवलोकन

मुख्यमंत्री श्री चौहान और केन्द्रीय मंत्री श्रीमती जरदोश सहित सांसद एवं मंत्री ने फैक्ट्री का अवलोकन भी किया। उन्होंने फैक्ट्री में लगी फ्लेट लॉक, ओवर लॉक और सिंगल निडिल लॉक स्टिच मशीन पर प्रशिक्षण ले रही युवतियों से चर्चा कर रोजगार संबंधी जानकारी ली।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 July 2026
भोपाल।  सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिजपुरी में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने करोड़ों रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन…
 02 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश में ई-अटेंडेंस को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्ती और बढ़ा दी है। अब 90% से कम ई-अटेंडेंस वाले शिक्षकों का वेतन भुगतान कराने वाले संकुल प्राचार्यों पर निलंबन…
 02 July 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल से नोएडा के लिए बुधवार से सीधी हवाई सेवा शुरू हो गई। इंडिगो की पहली फ्लाइट के भोपाल पहुंचने पर एयरपोर्ट पर पारंपरिक वाटर कैनन सलामी देकर स्वागत…
 02 July 2026
भोपाल, दिन में पति-पत्नी का रिश्ता सामान्य था, लेकिन रात होते ही पति के तेज खर्राटे दोनों के बीच तनाव की वजह बन जाते थे। लगातार नींद पूरी न होने से…
 02 July 2026
भोपाल। साइबर अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। जालसाज अब मोबाइल हैक कर लोगों के बैंक खातों और क्रेडिट कार्डों पर हाथ साफ कर रहे हैं। हाल ही…
 02 July 2026
 भोपाल। शहर में रफ्तार का कहर और बेलगाम भारी वाहनों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी के पॉश इलाके व्यापम चौराहे पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की शासकीय जमीनों को अतिक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन तकनीक आधारित भूमि प्रबंधन व्यवस्था लागू करने जा रहा है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की नगरीय सीमा पर लगे वार्ड व पंचायतों में कृषि भूमि पर बिना किसी अनुमति के अवैध कालोनियों विकसित की जा रही हैं। जिनमें लोगों को तमाम सुविधाओं…
 02 July 2026
भोपाल। भोपाल से नोएडा के जेवर एयरपोर्ट तक सीधी उड़ान बुधवार से शुरू हो गई। एयरपोर्ट अथारिटी ने वाटर सैल्यूट से उड़ान का स्वागत किया। यात्रियों को इस उड़ान का…
Advt.