सोलर रूफटॉप प्रोजेक्ट में वेंडर्स को बताए टिप्स:चेतावनी भी दी, काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जो सीखें उस पर अमल भी करें

Updated on 12-08-2025 11:22 AM

रूफटॉप सोलर प्रोजेक्ट में गुणवत्तापूर्ण कार्य करें। काम में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी गंभीरतापूर्वक प्रशिक्षण लें और उसमें सौ फीसदी अमल भी लाएं। हितग्राहियों को सोलर प्लांट स्थापना के लिए उपलब्ध ऋण प्रक्रिया की भी जानकारी वेंडर्स को दी गई।

मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध संचालक अमनबीर सिंह बैंस ने भोपाल में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत वेंडर्स प्रशिक्षण को संबोधित किया। प्रशिक्षण में 50 से अधिक वेंडर्स ने भाग लिया।

एमडी बैंस ने बताया कि प्रशिक्षण में वेंडर्स को सौर ऊर्जा प्रणालियों की स्थापना, संचालन एवं रखरखाव से संबंधित तकनीकी ज्ञान और व्यावहारिक कौशल संबंधी जानकारियां प्रदान की गई। प्रशिक्षणार्थी वेंडर्स को सौर प्रणाली के आदर्श डिज़ाइन, सर्वोत्तम इंस्टॉलेशन तकनीकों, उपयुक्त घटकों के चयन तथा संपूर्ण सिस्टम के संचालन व रखरखाव की बारीकियों से अवगत कराया गया।

प्रशिक्षण में वेंडर्स को राष्ट्रीय और राज्य स्तर की सौर ऊर्जा नीतियों, दिशा-निर्देशों, विक्रेता रेटिंग प्रणाली और अन्य नियामक ढांचे की जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त उन्हें पीवी-सिस्ट और स्केच-अप जैसी उन्नत डिजाइन और सिमुलेशन टूल्स का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। हितग्राहियों को सोलर प्लांट स्थापना के लिए उपलब्ध ऋण प्रक्रिया की भी जानकारी वेंडर्स को दी गई।

जिलों में 4 सितम्बर तक होगी एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला

मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम द्वारा रूफटॉप सोलर के वेंडर्स के लिए प्रदेश के 10 जिलों में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। 10 जिलों के लिए अलग-अलग तारीखें तय की गई हैं। इसकी शुरुआत 11 अगस्त को भोपाल से हो गई है।

प्रशिक्षण कार्यशाला अब इंदौर में 13 अगस्त, जबलपुर में 18, ग्वालियर में 20, सागर में 22, उज्जैन में 25, रीवा में 27, मुरैना में 29 नर्मदापुरम में एक सितंबर और शहडोल में 4 सितंबर को होगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 July 2026
भोपाल।  सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिजपुरी में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने करोड़ों रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन…
 02 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश में ई-अटेंडेंस को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्ती और बढ़ा दी है। अब 90% से कम ई-अटेंडेंस वाले शिक्षकों का वेतन भुगतान कराने वाले संकुल प्राचार्यों पर निलंबन…
 02 July 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल से नोएडा के लिए बुधवार से सीधी हवाई सेवा शुरू हो गई। इंडिगो की पहली फ्लाइट के भोपाल पहुंचने पर एयरपोर्ट पर पारंपरिक वाटर कैनन सलामी देकर स्वागत…
 02 July 2026
भोपाल, दिन में पति-पत्नी का रिश्ता सामान्य था, लेकिन रात होते ही पति के तेज खर्राटे दोनों के बीच तनाव की वजह बन जाते थे। लगातार नींद पूरी न होने से…
 02 July 2026
भोपाल। साइबर अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। जालसाज अब मोबाइल हैक कर लोगों के बैंक खातों और क्रेडिट कार्डों पर हाथ साफ कर रहे हैं। हाल ही…
 02 July 2026
 भोपाल। शहर में रफ्तार का कहर और बेलगाम भारी वाहनों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी के पॉश इलाके व्यापम चौराहे पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की शासकीय जमीनों को अतिक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन तकनीक आधारित भूमि प्रबंधन व्यवस्था लागू करने जा रहा है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की नगरीय सीमा पर लगे वार्ड व पंचायतों में कृषि भूमि पर बिना किसी अनुमति के अवैध कालोनियों विकसित की जा रही हैं। जिनमें लोगों को तमाम सुविधाओं…
 02 July 2026
भोपाल। भोपाल से नोएडा के जेवर एयरपोर्ट तक सीधी उड़ान बुधवार से शुरू हो गई। एयरपोर्ट अथारिटी ने वाटर सैल्यूट से उड़ान का स्वागत किया। यात्रियों को इस उड़ान का…
Advt.