प्रभात चौराहे पर बनेगा थ्री-टियर फ्लाइओवर, पांच लाख लोगों को आवागमन में होगी सहूलियत

Updated on 09-10-2023 03:36 PM
भोपाल । प्रभात चौराहे पर यातायात के दबाव को सुगम बनाने के लिए 44.10 करोड़ रुपये से थ्री टियर सिस्टम आधारित फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा। इस फ्लाइओवर के बनने से आसपास के रहवासियों समेत बस स्टैंड, रेलवे स्टशेशन व पुराने भोपाल आवागमन करने वाले करीब पांच लाख लोगों को फायदा होगा। 650 मीटर लम्बाई और 19 मीटर चौड़ाई वाले इस फ्लाईओवर निर्माण के लिए चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने रविवार को भूमिपूजन किया। यह फ्लाइओवर भोपाल-रायसेन मार्ग पर बोगदा पुल के बाद काली मंदिर से लाला लाजपत राय कालोनी तक थ्री टियर सिस्टम से बनाया जाएगा।
बता दें कि यहां सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और शाम के साढ़े 5 से रात 9 बजे तक वाहनों की कतार लग जाती है। इससे अशोका गार्डन 80 फीट रोड, पुल बोगदा और रायसेन रोड पर बड़ी संख्या में वाहन आवाजाही करते हैं। इसे देखते हुए अब प्रभात चौराहा पर फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। इस फ्लाईओवर का निर्माण एक ही एलाइनमेंट में एलिवेटेड डिजाइन के माध्यम से होगा। इसमें सबसे नीचे सुभाष नगर फ्लाईओवर से स्टेशन जाने वाला यातायात निकलेगा। बीच में पुल बोगदा से रायसेन जाने वाला रास्ता होगा और सबसे ऊपर मेट्रो ट्रेन की लाइन होगी।

शासकीय महाविद्यालय नरेला का किया लोकार्पण

मंत्री सारंग ने रविवार को नरेला विधानसभा में शासकीय महाविद्यालय का भी लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नरेला क्षेत्र के युवाओं को क्षेत्र में ही उच्च शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से शासकीय महाविद्यालय नरेला का शुभारंभ किया गया। इस कालेज में बीए, बीकाम तथा बीएससी के साथ ही बीसीए की डिग्री भी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि लगभग 15 करोड़ से पलासी में बनकर तैयार इस नवीन भवन में विद्यार्थियों को पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स भी शीघ्र ही उपलब्ध हो सकेंगे।

लो फ्लोर बस को दिखाई हरी झंडी

सारंग ने शासकीय महाविद्यालय नरेला के समक्ष बैरागढ़ चीचली से पलासी बड़वाई रूट तक की एसआर-4 लो-फ्लोर बस का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस रूट पर लो फ्लोर बस के संचालन से बड़वाई-पलासी के यात्रियों को आवागमन में सुविधा होगी। इसके साथ ही नरेला शासकीय महाविद्यालय के विद्यार्थियों को भी सुविधा होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.