भोपाल से दिवाली और छठ पूजा के लिए तीन स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी अतिरिक्त सुविधा

Updated on 10-09-2025 03:06 PM
भोपाल। भोपाल मंडल से दिवाली और छठ पूजा के अवसर पर यात्रियों की बढ़ती सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों का मार्ग इटारसी, भोपाल और बीना से होकर गुजरता है, जिससे मप्र के यात्री विभिन्न गंतव्यों तक आरामदायक यात्रा कर सकेंगे। मुंबई, पुणे, गोरखपुर और समस्तीपुर जैसे प्रमुख शहरों को जोड़ने वाली ये स्पेशल ट्रेनें त्योहारी सीजन में भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए चलायी जाएंगी।

मुंबई-गोरखपुर-मुंबई स्पेशल (66 ट्रिप)

ट्रेन 01079 : 26 सितंबर से 30 नवंबर तक मुंबई से रात 10:30 बजे प्रस्थान, अगले दिन सुबह 10:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

ट्रेन 01080 : 28 सितंबर से 02 दिसंबर तक गोरखपुर से सुबह 11:30 बजे प्रस्थान, अगले दिन रात 12:40 बजे मुंबई पहुंचेगी।

ठहराव : दादर सेन्ट्रल, ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, मनमाड, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई (झांसी), उरई, कानपुर सेन्ट्रल, लखनऊ, गोंडा, बस्ती, खलीलाबाद।

पुणे - गोरखपुर - पुणे स्पेशल (65 ट्रिप)

ट्रेन 01415 : 27 सितंबर से 30 नवंबर तक पुणे से सुबह 6:50 बजे प्रस्थान, अगले दिन शाम 4 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

ट्रेन 01416 : 28 सितंबर से 01 दिसंबर तक गोरखपुर से शाम 5:30 बजे प्रस्थान, अगले दिन रात 3:15 बजे पुणे पहुंचेगी।

ठहराव : दौंड कोर्ड लाइन, अहमदनगर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी, कानपुर सेन्ट्रल, लखनऊ, गोंडा, बस्ती।

नागपुर-समस्तीपुर-नागपुर साप्ताहिक स्पेशल (10 ट्रिप)

ट्रेन 01207 : 24 सितंबर से 26 नवंबर तक नागपुर से बुधवार सुबह 10:40 बजे प्रस्थान, गुरुवार रात 9:30 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी।

ट्रेन 01208 : 25 सितंबर से 27 नवंबर तक समस्तीपुर से गुरुवार रात 11:45 बजे प्रस्थान, शनिवार सुबह 7 बजे नागपुर पहुंचेगी।

ठहराव : बैतूल, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी, कानपुर सेन्ट्रल, ऐशबाग, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 July 2026
भोपाल।  सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिजपुरी में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने करोड़ों रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन…
 02 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश में ई-अटेंडेंस को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्ती और बढ़ा दी है। अब 90% से कम ई-अटेंडेंस वाले शिक्षकों का वेतन भुगतान कराने वाले संकुल प्राचार्यों पर निलंबन…
 02 July 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल से नोएडा के लिए बुधवार से सीधी हवाई सेवा शुरू हो गई। इंडिगो की पहली फ्लाइट के भोपाल पहुंचने पर एयरपोर्ट पर पारंपरिक वाटर कैनन सलामी देकर स्वागत…
 02 July 2026
भोपाल, दिन में पति-पत्नी का रिश्ता सामान्य था, लेकिन रात होते ही पति के तेज खर्राटे दोनों के बीच तनाव की वजह बन जाते थे। लगातार नींद पूरी न होने से…
 02 July 2026
भोपाल। साइबर अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। जालसाज अब मोबाइल हैक कर लोगों के बैंक खातों और क्रेडिट कार्डों पर हाथ साफ कर रहे हैं। हाल ही…
 02 July 2026
 भोपाल। शहर में रफ्तार का कहर और बेलगाम भारी वाहनों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी के पॉश इलाके व्यापम चौराहे पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की शासकीय जमीनों को अतिक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन तकनीक आधारित भूमि प्रबंधन व्यवस्था लागू करने जा रहा है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की नगरीय सीमा पर लगे वार्ड व पंचायतों में कृषि भूमि पर बिना किसी अनुमति के अवैध कालोनियों विकसित की जा रही हैं। जिनमें लोगों को तमाम सुविधाओं…
 02 July 2026
भोपाल। भोपाल से नोएडा के जेवर एयरपोर्ट तक सीधी उड़ान बुधवार से शुरू हो गई। एयरपोर्ट अथारिटी ने वाटर सैल्यूट से उड़ान का स्वागत किया। यात्रियों को इस उड़ान का…
Advt.