
भोपाल। रेल प्रशासन द्वारा मकर संक्रांति के अवसर पर उज्जैन आने-जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए उज्जैन-संत हिरदाराम नगर-उज्जैन के मध्य दिनांक 14 एवं 15 जनवरी 2024 को तीन जोड़ी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही हैं। ट्रेन 09301 उज्जैन-संत हिरदाराम नगर स्पेशल ट्रेन 14 एवं 15 जनवरी को उज्जैन से 08.15 बजे प्रस्थान कर, दोपहर 1.30 बजे संत हिरदाराम नगर स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 09302 संत हिरदाराम नगर-उज्जैन स्पेशल ट्रेन संत हिरदाराम नगर स्टेशन से दोपहर 1.45 बजे प्रस्थान कर शाम 5.45 बजे उज्जैन स्टेशन पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में मक्सी, शुजालपुर, सिहोर, बकनियां भौंरी स्टेशन पर रुकेगी।
ट्रेन 09303 उज्जैन-संत हिरदाराम नगर स्पेशल ट्रेन 14 एवं 15 जनवरी को उज्जैन से दोपहर 1.20 बजे प्रस्थान कर, शाम छह बजे संत हिरदाराम नगर स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 09304 संत हिरदाराम नगर-उज्जैन स्पेशल ट्रेन संत हिरदाराम नगर स्टेशन से शाम 6.15 बजे प्रस्थान कर रात 10.20 बजे उज्जैन स्टेशन पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में मक्सी, शुजालपुर, सिहोर, बकनियां भौंरी स्टेशन पर रुकेगी।