औषधियों की खोज व जांच के लिए आयुर्वेद महाविद्यालय में तीन लैब तैयार, चूहों पर होंगे ड्रग ट्रायल

Updated on 06-10-2023 12:26 PM
भोपाल। पं. खुशीलाल शर्मा आयुर्वेद महाविद्यालय एवं संस्थान में राष्ट्रीय स्तर की सेंट्रल रिसर्च लैब के छह में से तीन भाग बनकर तैयार हो गए हैं। इनमें फार्मास्यूटिकल केमिस्ट्री, फार्माकोग्नोसी और माइक्रो बायोकेमेस्ट्री की लैब हैं। इन लैब की मदद से आयुर्वेद में नई दवाओं की खोज, दवाओं की जांच, औषधीय पौधे की उपयोगिता व बीमारियों की जांच की जा सकेगी।


पहली लैब श्रृंखला

आयुर्वेदिक दवाओं पर शोधकार्य के लिए इस तरह की पहली लैब श्रृंखला तैयार की जा रही है। कालेज प्रबंधन का कहना है कि उन्होंने एनिमल हाउस की स्वीकृति के लिए राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा है। इसके बाद चूहों पर दवाओं के प्रयोग को देखा जाएगा। इससे अलग-अलग कैंसर में अलग-अलग औषधियों के प्रभाव की जांच हो सकेगी।

दवा के अलावा घी व शहद की भी जांच

सेंट्रल रिसर्च लैब के सह प्रभारी डा. नितिन उज्जालिया के अनुसार इस लैब में किस औषधीय पौधे का किस रोग पर किस तरह से असर होता है इसकी जांच संभव होगी। यही नहीं, यहां दवा के अलावा घी व शहद की भी जांच की सुविधा होगी। रिसर्च के साथ औषधी निर्माता कंपनी भी सेंपल टेस्ट करवा सकेंगी।

इन लैब का शुरू हुआ सेटअप

फार्माकोग्नोसी

इसमें औषधीय पौधों की जांच और पहचान की जाएगी, जिससे एक जैसे दिखने वाले पौधों की जांच कर अंतर किया जा सके। साथ ही यह देखा जाएगा कि किस पौधे में क्या औषधीय गुण है। उसका किस बीमारी में उपयोग किया जा सकता है। इसके लिए एडवांस माइक्रस्कोप लगाए गए हैं। जिसमें पौधों के सेल का प्रशिक्षण किया जाएगा।

फार्मास्युटिकल केमेस्ट्री

औषधीय दवाओं (सीरप, चूर्ण व टेबलेट) में उपलब्ध रासायनिक तत्व की गुणवत्ता को देखा जा सकेगा। बाजार में उपलब्ध दवाएं तय मापदंड के अनुरूप है या नहीं इसकी जांच हो सकेगी।

माइक्रोबायोलाजी

काम्बिनेशन से कुछ दवाएं बनाई जाएं तो उनसे क्या फायदा-नुकसान हो सकता है। साथ ही औषधियों की एंटी फंगल और एंटी बैक्टीरियल क्षमता जांची जाएगी, जिससे दवा कितने दिन तक और किस तापमान में सुरक्षित रहती है यह पता चल सकेगा।

इनका कहना है

कालेज में शोध कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। छह में तीन भाग का सेटअप पूर्ण हो चुका है। अब लैब की मदद से आयुर्वेद विधि के फायदों को प्रमाण के साथ प्रस्तुत किया जा सकेगा।

                                  - डा. उमेश शुक्ला, प्रचार्य, पंडित खुशीलाल शर्मा आयुर्वेद कालेज


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.