एक माह बाद मिलीं मधुसूदनगढ़ से लापता तीन युवतियां, प्रेम प्रसंग और पारिवारिक दबाव से घर छोड़ा था

Updated on 24-08-2025 12:40 PM
गुना। मधुसूदनगढ़ थाना क्षेत्र से एक माह पहले रहस्यमय ढंग से लापता हुईं तीन युवतियां आखिरकार इंदौर और खंडवा में मिल गईं। पुलिस की पूछताछ में मामला प्रेम प्रसंग, पारिवारिक दबाव और नासमझी का निकला। तीनों युवतियों ने इन्हीं कारणों से घर छोड़ने का फैसला किया था।बीस जुलाई को तीनों युवतियों के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इनमें एक की उम्र 20 वर्ष और दो की 21 वर्ष है। उसी दिन सोनखेड़ी गांव का संदीप सौंधिया भी गायब हो गया था। सीसीटीवी फुटेज में तीनों युवतियां संदीप के साथ बाइक पर जाती दिखीं, जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

पूछताछ में एक युवती ने बताया कि उसका संदीप से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बड़ी बहन को इसकी जानकारी मिली और उसने परिवार को बताने की धमकी दी। इसी डर से युवती ने सहेली के साथ घर छोड़ने का फैसला किया। तीसरी सहेली भी इसलिए साथ हो गई, क्योंकि उसे भय था कि दोनों के भागने पर उससे पूछताछ होगी।

सभी पहले बाइक से इंदौर पहुंचे और संदीप के दोस्त आशीष के रूम पर रुके। इसके बाद उज्जैन, ओंकारेश्वर, खंडवा होते हुए सूरत पहुंचे, जहां नौकरी तलाशने की कोशिश की लेकिन पुलिस वेरिफिकेशन के अभाव में काम नहीं मिला। वापस खंडवा लौटने पर तीनों ने एक होटल में काम शुरू किया।

इस तरह पुलिस ने किया गिरफ्तार

इसी बीच संदीप घर की चिंता में इंदौर चला गया। उसकी गैरमौजूदगी में दोनों सहेलियां बुर्का पहनकर इंदौर में आशीष के रूम पर पहुंचीं, जहां पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। बाद में खंडवा से तीसरी युवती भी बरामद कर ली गई। फिलहाल सभी को एसडीएम के समक्ष पेश कर दिया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 July 2026
भोपाल।  सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिजपुरी में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने करोड़ों रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन…
 02 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश में ई-अटेंडेंस को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्ती और बढ़ा दी है। अब 90% से कम ई-अटेंडेंस वाले शिक्षकों का वेतन भुगतान कराने वाले संकुल प्राचार्यों पर निलंबन…
 02 July 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल से नोएडा के लिए बुधवार से सीधी हवाई सेवा शुरू हो गई। इंडिगो की पहली फ्लाइट के भोपाल पहुंचने पर एयरपोर्ट पर पारंपरिक वाटर कैनन सलामी देकर स्वागत…
 02 July 2026
भोपाल, दिन में पति-पत्नी का रिश्ता सामान्य था, लेकिन रात होते ही पति के तेज खर्राटे दोनों के बीच तनाव की वजह बन जाते थे। लगातार नींद पूरी न होने से…
 02 July 2026
भोपाल। साइबर अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। जालसाज अब मोबाइल हैक कर लोगों के बैंक खातों और क्रेडिट कार्डों पर हाथ साफ कर रहे हैं। हाल ही…
 02 July 2026
 भोपाल। शहर में रफ्तार का कहर और बेलगाम भारी वाहनों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी के पॉश इलाके व्यापम चौराहे पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की शासकीय जमीनों को अतिक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन तकनीक आधारित भूमि प्रबंधन व्यवस्था लागू करने जा रहा है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की नगरीय सीमा पर लगे वार्ड व पंचायतों में कृषि भूमि पर बिना किसी अनुमति के अवैध कालोनियों विकसित की जा रही हैं। जिनमें लोगों को तमाम सुविधाओं…
 02 July 2026
भोपाल। भोपाल से नोएडा के जेवर एयरपोर्ट तक सीधी उड़ान बुधवार से शुरू हो गई। एयरपोर्ट अथारिटी ने वाटर सैल्यूट से उड़ान का स्वागत किया। यात्रियों को इस उड़ान का…
Advt.