जिन घरों लगे 2 बिजली मीटर, उनकी होगी केवायसी… भोपाल में उपभोक्ताओं को जारी हुए नोटिस

Updated on 16-09-2024 10:29 AM

भोपाल । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के जिन घरों में दो मीटर लगे हुए हैं, उन्हें बिजली कंपनी ने नोटिस भेजना शुरू कर दिया है। साथ ही बिजली कंपनी दो मीटर की जांच करने के लिए उपभोक्ताओं की केवाईसी (KYC) शुरू कर दी है, ताकि एक घर में दो मीटर लगाकर सब्सिडी लेने वालों के मीटर कनेक्शन काटा जा सके


समस्त बिजली उपभोक्ता ध्यान दें


बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं की समग्र आईडी के माध्यम से केवाईसी प्रक्रिया शुरू की है। यह प्रक्रिया निष्ठा एप और उपाय एप के माध्यम से की जाएगी।

  • कंपनी ने उपभोक्ताओं को सावधान किया है कि प्रक्रिया के दौरान उनके मोबाइल नंबर समग्र पोर्टल पर पंजीकृत हों और इंटरनेट कनेक्शन मजबूत हो।
  • इससे ओटीपी प्राप्त करने में कोई समस्या न आएगी। कमजोर कनेक्टिविटी के कारण कभी-कभी ओटीपी प्राप्त करने में देरी हो सकती है।
  • यदि किसी उपभोक्ता को केवाईसी करते समय कोई समस्या होती है, तो वे कंपनी के टोल-फ्री नंबर या कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

  • अब समय के आधार पर तय होगी बिजली की दरें

    इस बीच, मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने गैर घरेलू और औद्योगिक कनेक्शनों के लिए नया टैरिफ प्लान लागू किया है। अब समय के आधार पर बिजली की दरें तय की जाएंगी।

    मसलन सौर घंटों (दिन के समय) बिजली का उपयोग करने के दौरान उपभोक्ता को ऊर्जा प्रभार की सामान्य दर पर 20 प्रतिशत की छूट मिलेगी। पीक अवधि (शाम के बाद) बिजली का उपयोग करने पर 20 प्रतिशत का अधिभार देना होगा। ऐसी स्थिति में गैर घरेलू और औद्योगिक कनेक्शनधारियों के लिए मुश्किलें हो गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.