मतदाता पर्ची बांटने की जिम्मेदारी मतदान केंद्रों के बीएलओ को दी जाएगी। यह पर्चियां निर्वाचन आयोग द्वारा जिले के निर्वाचन अधिकारी को दी जाएगी। यहां से पर्चियों को विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी को भेजा जाएगा। वे इसे सुपरवाइजर को देंगे और फिर यह बीएलओ के पास पहुंचेगी। बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को पर्चियां बांटेंगे। इसके साथ ही सत्यापन भी किया जाएगा कि पर्ची सही मतदाता को मिल रही है या नहीं।
भोपाल को मिली पांच लाख से अधिक पर्चियां
भोपाल की सात विधानसभाओं में कुल 20 लाख 86 हजार 231 मतदाता हैं। ये सभी 2049 केंद्रों पर मतदान करेंगे। इन सभी मतदाताओं को मतदान से पहले क्यूआर कोड वाली पर्ची मिल जाएगी। अब तक कुल पांच लाख 83 हजार 500 मतदाता पर्ची निर्वाचन कार्यालय को मिल चुकी हैं। बाकी पर्चियां भी जल्द मिल जाएंगी।
इनका कहना है
विधानसभा चुनाव में इस बार मतदाताओं को क्यूआर कोड वाली मतदाता पर्चियां उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें उनके विधानसभा क्षेत्र, मतदान केंद्र सहित उनके उपयोग की सभी जानकारी रहेगी। कोड स्कैन कर वह इसे देख सकेंगें। जल्द ही इनको वितरित करने की प्रक्रिया शुरू करा दी जाएगी।
- आशीष सिंह, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर, भोपाल