इस बार सिर्फ एक फुलझड़ी से बाबा महाकाल की आरती कर निभाई जाएगी परंपरा, होली की घटना से लिया सबक

Updated on 28-10-2024 12:04 PM

उज्जैन । ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में 31 अक्टूबर को तड़के 4 बजे भस्म आरती में दीपावली मनाई जाएगी। भगवान महाकाल को केसर, चंदन का उबटन लगाकर गर्म जल से स्नान कराएंगे। इसके बाद अन्नकूट लगाकर फुलझड़ी से आरती की जाएगी।


मंदिर में दीपपर्व को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। गर्भगृह की छत पर लगे चांदी के रुद्रयंत्र, रजत मंडित दीवार तथा चांदी द्वार की सफाई की जा रही है। मंदिर में आकर्षक विद्युत तथा पुष्प सज्जा भी होगी।


महाकाल में दीपावली पर एक फुलझड़ी जलाकर निभाएंगे परंपरा


  • ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में दीपावली पर गर्भगृह में एक फुलझड़ी चलाकर दीपावली मनाई जाएगी। होली पर गर्भगृह में आग लगने की घटना के बाद मंदिर समिति ने यह कदम उठाया है।
  • पुजारी, पुरोहित मंदिर परिसर में भी आतिशबाजी नहीं कर सकेंगे। सीसीटीवी कैमरों से इस पर नजर रखी जाएगी। महाकाल मंदिर में दीपावली पर भगवान महाकाल की फुलझड़ी से आरती करने की परंपरा है।
  • दीपावली के दिन नित्य होने वाली पांच आरती में फुलझड़ी चलाई जाती है। पहले पुजारी, पुरोहित बड़ी संख्या में फुलझड़ी चलाते थे, परिसर में भी आतिशबाजी की जाती थी।
  • आतिशबाजी के धुंए से भस्म आरती दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी होती थी। इसे देखते हुए तत्कालीन कलेक्टर मनीष सिंह ने पांच फुलझड़ी चलाकर दीपावली मनाने की व्यवस्था सुनिश्चित कर दी थी।
  • इस बार होली पर गर्भगृह में हुई आगजनी की घटना के बाद मंदिर समिति ने केवल शगुन बतौर एक फुलझड़ी चलाने के निर्देश दिए हैं। दीपावली पर पांचों आरती में एक-एक फुलझड़ी चलाई जाएगी।
  • आज से फ्रीगंज व पुराने शहर के 10 मार्गों पर सभी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध

    दीपावली पर्व पर बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ेगी। आम लोगों की सुविधा को लेकर यातायात पुलिस ने पुराने व नए शहर में फ्रीगंज, शहीद पार्क व मक्सी रोड के प्रमुख 10 मार्गों पर वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। सुबह 10 बजे से लेकर रात 10 बजे तक यह नियम लागू रहेगा। रविवार को यातायात पुलिस ने व्यापारियों के साथ बाजारों का भ्रमण किया।

    डीएसपी विक्रमसिंह कनपुरिया व दिलीपसिंह परिहार ने बताया कि दीपावली पर्व पर खरीदी के लिए बाजारों में भीड़ उमड़ेगी। इस कारण शहर के प्रमुख 10 मार्गों पर सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है।

    सुबह दस बजे से लेकर रात दस बजे तक इंदौर गेट से दौलतगंज, फव्वारा चौक, एटलस चौराहा, कंठाल चौराहा, तेलीवाड़ा चौराहा से निकास चौराहा एवं तेलीवाड़ा चौराहा से ढाबा रोड तथा नए शहर में फ्रीगंज, शहीद पार्क, मक्सी रोड क्षेत्र सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.