यह मैसेज नहीं जाना चाहिए... सांसदों की चिंता और क्षेत्रीय दलों को लेकर पीएम मोदी ने अपने मुख्यमंत्रियों से क्या कहा

Updated on 29-05-2023 08:45 PM
नई दिल्ली : बीजेपी (BJP) शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के साथ पीएम मोदी (PM Modi) की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई। रविवार 6 घंटे तक चली बैठक में पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि पार्टी को इस धारणा को दूर करना चाहिए कि वह क्षेत्रीय दलों को साथ लेकर नहीं चल रही। क्षेत्रीय दलों के साथ पार्टी असहज है ऐसा बिल्कुल नहीं है। पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी का ध्यान हमेशा से ही क्षेत्रीय आकांक्षाओं पर केंद्रित रहा है और यह धारणा बिल्कुल नहीं होनी चाहिए कि वह क्षेत्रीय दलों (Regional Parties) के साथ सहज नहीं है। इसको दूर करने के लिए कदम उठाने चाहिए। हम क्षेत्रीय दलों की भावनाओं के बारे में अधिक चिंतित हैं। प्रधानमंत्री मोदी की इस टिप्पणी को YSRCP, JDS, BJD, BSP, अकाली दल और TDP जैसे क्षेत्रीय दलों से बीजेपी को मिले समर्थन के रूप में देखा गया। नई संसद के उद्घाटन के दिन बीजेपी को अलग-थलग करने के कांग्रेस की अपील पर इन दलों ने ध्यान नहीं दिया। यह दल नई संसद के उद्घाटन में शामिल हुए।


पीएम मोदी ने इसके अलावा अपने मुख्यमंत्रियों को सुझाव दिया कि कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम रूप देते समय सांसदों की राय को भी शामिल करना चाहिए। अक्सर यह देखने में आया है कि मुख्यमंत्री अपने विधायकों के बारे में अधिक चिंतित रहते हैं। ऐसा इसलिए भी क्योंकि वे सीधे उनके लिए मायने रखते हैं। हालांकि मुख्यमंत्रियों को यह देखना चाहिए कि सांसद भी समान रूप से शामिल हैं और नीति निर्माण में शामिल हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्रियों को कई और सुझाव भी दिए।

मोदी ने यह भी कहा कि एनडीए के गठन को जल्द ही 25 साल पूरे हो जाएंगे और इस मौके को बड़े पैमाने पर मनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इतने लंबे समय तक कोई गठबंधन बरकरार नहीं रहा है। इसलिए, पार्टी को गठबंधन के अन्य सहयोगियों के साथ इस अवसर को मनाना चाहिए। इस बैठक के बाद ट्वीट करते हुए पीएम मोदी की ओर से कहा गया कि आज बीजेपी के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के साथ एक बैठक हुई। हमने विकास में तेजी लाने और अपने नागरिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के तरीकों पर चर्चा की।

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि इस बैठक में मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों ने अपने विचार भी साझा किए कि वे कैसे पार्टी के कार्यक्रम को लागू कर रहे हैं और भविष्य में आगे बढ़ने की योजना बना रहे हैं। मुख्यमंत्रियों ने कल्याणकारी योजनाओं को लेकर भी बात रखी और अपने अनुभव साझा किए। बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद थे। साथ ही राज्यसभा सांसद विनय सहस्रबुद्धे, पार्टी के महासचिव (संगठन) बीएल संतोष और महासचिव सुनील बंसल भी मौजूद थे। बैठक में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के मनोहर लाल खट्टर, असम के हिमंत बिस्वा सरमा, मध्य प्रदेश के शिवराज सिंह चौहान और उत्तराखंड के पुष्कर सिंह धामी शामिल थे। इनके अलावा महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी मौजूद थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
BRICS के बढ़ते प्रभाव, भारत-चीन संबंधों, ऊर्जा सुरक्षा और UNSC में सुधार जैसे मुद्दों पर दुनिया की नजर है। ऐसे में भारत के लिए इस मंच की बदलती भूमिका कितनी…
 21 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन ( SIR ) के बाद मतदाता सूची से हटाए गए अनगिनत वोटर शायद एक दशक तक वोट न दे पाएं। ऐसा इसलिए…
 21 September 2026
मृत्युंजय राय: क्या पश्चिमी देशों के वर्चस्व का दौर दुनिया में खत्म हो रहा है और उसकी जगह जो नई तस्वीर उभर रही है, वह कैसी है? सर विंस केबल…
 21 September 2026
मनु पब्बी, नई दिल्ली: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटों से करीबी संबंध रखने वाली एक अमेरिकी ऑटोनॉमस सिस्टम कंपनी ने भारतीय कंपनी के साथ एंटी-ड्रोन सिस्टम बनाने और बेचने का…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत की प्राइवेट डिफेंस टेक्नोलॉजी कंपनी आईजी डिफेंस ने अपने लंबी दूरी के वन-वे ड्रोन KAL का राजस्थान के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में फ्लाइट टेस्ट पूरा किया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में चल रही SIR प्रक्रिया के तहत दी गई जानकारी में "गड़बड़ियों" के कारण जिन वोटरों को नोटिस भेजे जा रहे हैं, उनकी लिस्ट में दिवंगत…
 20 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की शानदार जीत के बाद देश का सियासी पारा भी चढ़ गया है। बीजेपी और एबीवीपी के नेताओं ने कांग्रेस और…
 20 September 2026
सुभद्रा श्रीवास्तव, नई दिल्ली: देश के 180 से अधिक वैज्ञानिकों और इको लॉजिकल एक्सपर्ट ने सुपर अल नीनो को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने रिसर्चर्स और इस क्षेत्र में…
 20 September 2026
गणेश उत्सव आते ही घर-घर में वे कथाएं फिर दोहराई जाने लगती हैं जो बचपन से सुनी हैं। एक बालक है, जिसे माता पार्वती ने द्वार पर बिठाया है। शिवजी…
Advt.