एमपी की इस जेल में नशे के सौदागरों से 'हाउसफुल' ! 60 फीसदी 'पाब्लो एस्कोबार' से भरी जेल

Updated on 16-10-2024 11:59 AM
मंदसौर: पिछले दिनों मध्य प्रदेश में कई जांच एजेंसियों ने मिलकर भोपाल से 1800 करोड़ से ज्यादा की ड्रग्स पकड़ने के मामले का खुलासा किया था। इस घटना ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था। भोपाल की ही एक फैक्ट्री में हर 100 करोड़ से ज्यादा का मादक पदार्थ बनाया जा रहा था।

इस पर नकेल कसते हुए पुलिस प्रशासन की टीम ने छापा मारकर कई आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की थी। इनके तार के बाद में मध्य प्रदेश के मंदसौर से भी जुड़े हुए मिले हैं। जिसके कारण मंदसौर जिला चर्चाओं में आ गया है। भोपाल एमडी ड्रग केस मुख्य आरोपी यहीं के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इस घटना ने मंदसौर जेल पर भी लोगों का ध्यान खींचा है। वर्तमान स्थिति में वहां बंद ड्रग तस्करों की संख्या के चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं।

आधे से ज्यादा सिर्फ ड्रग तस्कर


बता दें, कि मंदसौर जेल में बंद 640 से ज्यादा बंधकों में से 60 प्रतिशत से ज्यादा यानी 398 कैदी नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस यानि एनडीपीएस एक्ट के तहत बंद हैं। इससे एक बात तो स्पष्ट हो जाती है कि प्रदेश को खोखला करने के प्रयास में हर साल ड्रग तस्करों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, जिस पर कार्रवाई करते हुए प्रशासन इतनी बड़ी मात्रा आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा रही है।

क्षमता से ज्यादा कैदी


मंदसौर जिला जेल में कैदियों की क्षमता से ज्यादा बंधक बंद हैं। यहां एक बार में लगभग 370 अपराधियों को रखा जा सकता है। पर फिलहाल इस जेल में 640 से ज्यादा कैदी बंद किए गए हैं। इनमें से 395 से ज्यादा अपराधी एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किए गए हैं। जो दर्शाता है कि जेल में बंद कैदियों में ड्रग तस्करों का कितना बड़ा हिस्सा है।

नई जेल का भेजा प्रस्ताव


बाकी कैदी कत्ल, डकैती, डोमेस्टिक वायलेंस और धोखाधड़ी जैसे मामलों के दोषी हैं। जेल के एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि यहां इस जेल में 630 पुरुष और 12 महिलाएं हैं। मौजूदा जेल सिर्फ 1.06 हेक्टेयर में है। इस लेकर भूखी गांव की जमीन पर 39 एकड़ में नई जेल बनाने का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है।


गरोठ उप-जेल से भी आ रहे ड्रग तस्करी के आरोपी


मंदसौर जेल में दूसरी उप-जेल से भी ड्रग तस्करी के आरोपियों को लाया जा रहा है। इसके कारण भी कैदियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.