इसे कहते हैं किस्मत... नाइट आउट के चक्कर में हुए थे बैन, फिरकी का चला ऐसा जादू कि बन गए हीरो

Updated on 05-08-2024 05:42 PM
कोलंबो: भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में श्रीलंका के फिरकीबाज जेफ्री वेंडरसे ने गेंद को ऐसा घुमाया की बल्लेबाज चकरा गए। जेफ्री के स्पिन के आगे रोहित शर्मा, विराट कोहली समेत टीम इंडिया के टॉप-6 बल्लेबाजों ने सरेंडर कर दिया। उन्होंने सिर्फ 33 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए और करियर का बेस्ट प्रदर्शन किया। ये वही जेफ्री वेंडरसे हैं जिन्हें वेस्टइंडीज टूर पर रूल तोड़ने के लिए एक साल के लिए सस्पेंड कर दिया गया था। जेफ्री इस टूर पर नाइट आउट करने चले गए थे इसके कारण उन एक साल के लिए बैन और सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट पर 20 फीसदी का जुर्माना लगा था, लेकिन किस्मत ने पलटी मारी और हसरंगा के चोटिल होने के बाद श्रीलंकाई टीम में उनकी वापसी हो गई।

वेंडरसे टीम इंडिया के खिलाफ टी20 सीरीज का भी हिस्सा थे, लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला था। मगर वनडे सीरीज में मौका मिलते ही इस गेंदबाज ने अपना अंदाज ही बदल लिया। प्लेयर ऑफ द मैच रहे वेंडरसे के शानदार प्रदर्शन के बदौलत श्रीलंका ने लो-स्कोरिंग मैच में भारत को हराकर 1-0 से सीरीज में बढ़त बनाई।

सीरीज में पिछड़ गई है भारतीय क्रिकेट टीमरोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम अब सीरीज में 0-1 से पिछड़ गई है और बुधवार को होने वाला मैच सीरीज का आखिरी मैच होगा। इससे पहले तीन मैचों के वनडे सीरीज का पहला मुकाबला टाई रहा था। अब भारत ये सीरीज जीत नहीं सकता। यह साल 1997 के बाद पहला मौका होगा, जब भारतीय टीम श्रीलंका से वनडे सीरीज नहीं जीतेगी। करीब 28 साल बाद श्रीलंका या तो भारत से सीरीज जीत सकता है या सीरीज ड्रॉ पर समाप्त होगी।

वेंडरसे ने अपनी जादुई गेंदबाजी से सबको हैरान कर दिया। रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाज भी उनके आगे संघर्ष करते नजर आए। हसरंगा के चोटिल होने और टीम से बाहर होने पर टीम इंडिया को थोड़ी राहत मिली थी। धीमी पिच पर भारत ने पहले मैच में भी संघर्ष किया था लेकिन भाग्य के सहारे वेंडरसे को हसरंगा की जगह टीम में जगह मिली और उन्होंने कहर बरपा दिया। 34 साल के लेग स्पिनर जेफरी वेंडरसे ने श्रीलंका के लिए 2015 में डेब्यू किया था। वह इससे पहले भारत के खिलाफ एक वनडे मैच खेल चुके थे। लेकिन उस मैच में उनको कोई सफलता नहीं मिली थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी मौजूदा समय में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट सुपरस्टार नजर आते हैं। वे जहां जाते हैं उनके चाहने वाले पीछे-पीछे अपना कैमरा ले आते हैं। कई…
 01 July 2026
नई दिल्ली: आयरलैंड के खिलाफ हाल ही में खेली गई दो मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम को मिली 2-0 की ऐतिहासिक हार के बाद टीम के प्रदर्शन पर…
 01 July 2026
नई दिल्ली: कलिंगा स्टेडियम में आयोजित हुई 65वीं नेशनल इंटर-स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के आखिरी दिन जेवलिन थ्रो स्पर्धा में रोहित यादव का जलवा देखने को मिला। रोहित ने 87.05…
 01 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट जगत में इन दिनों 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर जबरदस्त हाइप है। उन्हें भारतीय टी20 टीम में शामिल तो कर लिया गया है लेकिन…
 29 June 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान की कुछ कहानियां रिकॉर्ड बुक से ज्यादा दिल में जगह बना लेती हैं। कुछ ऐसी ही दास्तान आयरलैंड की ओर से खेलने वाले जय मूंदड़ा…
 29 June 2026
नई दिल्ली: बेलफास्ट के मैदान पर 28 जून को भारतीय क्रिकेट इतिहास का एक ऐसा काला अध्याय लिखा गया, जिसने करोड़ों भारतीय फैंस के दिलों को तोड़कर रख दिया है।…
 29 June 2026
नई दिल्ली: ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे रोमांचक टेस्ट मैच के चौथे दिन न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल के शानदार और नाबाद शतक की बदौलत अपनी दूसरी पारी 228/9 के…
 29 June 2026
लंदन: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम का सफर सेमीफाइनल से पहले ही थम गया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया 12 देशों के…
 29 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग के अपने आखिरी मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराया। ली वैली हॉकी…
Advt.