यह भारतीय लोकतंत्र के लिए 'काला दिन', नए संसद भवन के उद्घाटन पर भड़की कांग्रेस

Updated on 29-05-2023 08:51 PM
नई दिल्ली: केरल में विपक्षी दल कांग्रेस ने नए संसद भवन के उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बीजेपी पर रविवार को जमकर निशाना साधा और इसे भारतीय लोकतंत्र के लिए 'काला दिन' बताया। सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने केंद्र सरकार पर समानांतर इतिहास गढ़ने का आरोप लगाया। कांग्रेस ने समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आमंत्रित नहीं करने के लिए केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि यह 'आरएसएस के ऊंची जाति वाले सांप्रदायिक फासीवादी रुख' को दर्शाता है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव (संगठन के प्रभारी) के सी वेणुगोपाल ने कन्नूर में मीडिया से कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति को समारोह में आमंत्रित नहीं करने पर स्पष्टीकरण देने में असमर्थ है। उन्होंने कहा कि यह भारतीय लोकतंत्र के लिए 'काला दिन' है। कांग्रेस नेता ने कहा, 'भाजपा पीआर (जन संपर्क) के उद्देश्यों के लिए हमारी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का उपयोग कर रही है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भारत के पहले नागरिक को टेलीविजन के माध्यम से देश की नयी संसद का उद्घाटन देखना पड़ा।' केरल सरकार में मंत्री और माकपा नेता एमबी राजेश ने कहा कि भाजपा ने महात्मा गांधी हत्याकांड के आरोपी सावरकर की तस्वीर संसद में रखकर भारत के इतिहास में जगह बनाने की कोशिश की, लेकिन असफल रही।

राजेश ने फेसबुक पर लिखे पोस्ट में कहा, 'उन्होंने (भाजपा) देश की विरासत में जगह पाने के लिए इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश करने की कोशिश की। वह भी काम नहीं आया। अब उन्होंने (नए संसद भवन का उद्घाटन कर) समानांतर इतिहास गढ़ने का फैसला किया।' दिल्ली में प्रदर्शनकारी पहलवानों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की आलोचना करते हुए माकपा ने ट्विटर पर कहा कि मोदी सरकार ने आज नये संसद भवन का उद्घाटन किया है 'लेकिन सड़कों पर इसकी पुलिस ने दिखा दिया कि वह वास्तव में लोकतंत्र के बारे में क्या सोचती है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
BRICS के बढ़ते प्रभाव, भारत-चीन संबंधों, ऊर्जा सुरक्षा और UNSC में सुधार जैसे मुद्दों पर दुनिया की नजर है। ऐसे में भारत के लिए इस मंच की बदलती भूमिका कितनी…
 21 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन ( SIR ) के बाद मतदाता सूची से हटाए गए अनगिनत वोटर शायद एक दशक तक वोट न दे पाएं। ऐसा इसलिए…
 21 September 2026
मृत्युंजय राय: क्या पश्चिमी देशों के वर्चस्व का दौर दुनिया में खत्म हो रहा है और उसकी जगह जो नई तस्वीर उभर रही है, वह कैसी है? सर विंस केबल…
 21 September 2026
मनु पब्बी, नई दिल्ली: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटों से करीबी संबंध रखने वाली एक अमेरिकी ऑटोनॉमस सिस्टम कंपनी ने भारतीय कंपनी के साथ एंटी-ड्रोन सिस्टम बनाने और बेचने का…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत की प्राइवेट डिफेंस टेक्नोलॉजी कंपनी आईजी डिफेंस ने अपने लंबी दूरी के वन-वे ड्रोन KAL का राजस्थान के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में फ्लाइट टेस्ट पूरा किया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में चल रही SIR प्रक्रिया के तहत दी गई जानकारी में "गड़बड़ियों" के कारण जिन वोटरों को नोटिस भेजे जा रहे हैं, उनकी लिस्ट में दिवंगत…
 20 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की शानदार जीत के बाद देश का सियासी पारा भी चढ़ गया है। बीजेपी और एबीवीपी के नेताओं ने कांग्रेस और…
 20 September 2026
सुभद्रा श्रीवास्तव, नई दिल्ली: देश के 180 से अधिक वैज्ञानिकों और इको लॉजिकल एक्सपर्ट ने सुपर अल नीनो को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने रिसर्चर्स और इस क्षेत्र में…
 20 September 2026
गणेश उत्सव आते ही घर-घर में वे कथाएं फिर दोहराई जाने लगती हैं जो बचपन से सुनी हैं। एक बालक है, जिसे माता पार्वती ने द्वार पर बिठाया है। शिवजी…
Advt.