दिल्ली-NCR सहित उत्तर भारत में अभी नहीं होगी बारिश, भीषण गर्मी और लू से होगा सामना, IMD की ताजा रिपोर्ट पढ़ लीजिए

Updated on 19-05-2023 07:05 PM
नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत का मौसम कुछ अजीब ही बना हुआ है। मई के शुरुआत में बारिश से लेकर धूल भरी आंधी और अब भीषण गर्मी, कहें तो लोगों ने इस महीने मौसम के कई रंग देख लिए हैं। दिल्ली-एनसीआर में बीती रात एक बार फिर हल्की बारिश ने मौसम सुहाना बना दिया है। हालांकि तापमान में मामूली गिरावट ने गर्मी के तेवर कम नहीं किए है। देश के बाकी हिस्सों की बात करें तो वहां भी गर्मी ने परेशान कर रखा है। आज भी मौसम कुछ ऐसा ही रहने वाला है। देश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम सामान्य रहने वाला है। बारिश की कोई गुंजाइश नहीं है।
राजधानी दिल्ली का हाल जान लीजिए
दिल्ली-एनसीआर में 19 मई से लेकर 24 मई तक मौसम लगभग सामान्य ही रहेगा। हां इस दौरान तेज हवाएं जरूर चल सकती हैं। आज की बात करें तो आसमान साफ रहेगा। इस दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं। 20 और 21 मई को आसमान साफ रहेगा वहीं, 22,23 और 24 मई को आंशिक तौर पर बादल छाने के साथ हल्की बूंदाबादी हो सकती है। तापमान की बात करें तो 19 से 24 मई तक अधिकतम तापमान 43 डिग्री तो वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक जा सकता है। दिल्ली में दो दिन पहले धूल भरी आंधी ने पलूशन को जरूर बढ़ाया था लेकिन, रात की हल्की बारिश ने प्रदूषण में कमी लाने का काम किया है।
इन राज्यों में ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग यानी आईएमडी ने अगले दो दिनों के लिए आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। उत्तर पूर्वी भारत के राज्यों की बात करें तो यहां अगले 5 दिनों तक भारी बारिश की बात कही गई है। आईएमडी ने इसके अलावा उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान सहित कई राज्यों में आज और आने वाले दिनों में बारिश की संभावना नहीं है। इन राज्यों में तापमान में वृद्धि के साथ तेज हवाओं का दौर देखा जा सकता है। वहीं दिन में लू चलने का भी अनुमान है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पूर्वी-पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी-पश्चिमी राजस्थान में भी मौसम सामान्य रहेगा। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले 5 दिन तक तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं आएगा। इसके बाद इसमें 2 से 4 डिग्री की वृद्धि देखी जा सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
BRICS के बढ़ते प्रभाव, भारत-चीन संबंधों, ऊर्जा सुरक्षा और UNSC में सुधार जैसे मुद्दों पर दुनिया की नजर है। ऐसे में भारत के लिए इस मंच की बदलती भूमिका कितनी…
 21 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन ( SIR ) के बाद मतदाता सूची से हटाए गए अनगिनत वोटर शायद एक दशक तक वोट न दे पाएं। ऐसा इसलिए…
 21 September 2026
मृत्युंजय राय: क्या पश्चिमी देशों के वर्चस्व का दौर दुनिया में खत्म हो रहा है और उसकी जगह जो नई तस्वीर उभर रही है, वह कैसी है? सर विंस केबल…
 21 September 2026
मनु पब्बी, नई दिल्ली: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटों से करीबी संबंध रखने वाली एक अमेरिकी ऑटोनॉमस सिस्टम कंपनी ने भारतीय कंपनी के साथ एंटी-ड्रोन सिस्टम बनाने और बेचने का…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत की प्राइवेट डिफेंस टेक्नोलॉजी कंपनी आईजी डिफेंस ने अपने लंबी दूरी के वन-वे ड्रोन KAL का राजस्थान के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में फ्लाइट टेस्ट पूरा किया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में चल रही SIR प्रक्रिया के तहत दी गई जानकारी में "गड़बड़ियों" के कारण जिन वोटरों को नोटिस भेजे जा रहे हैं, उनकी लिस्ट में दिवंगत…
 20 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की शानदार जीत के बाद देश का सियासी पारा भी चढ़ गया है। बीजेपी और एबीवीपी के नेताओं ने कांग्रेस और…
 20 September 2026
सुभद्रा श्रीवास्तव, नई दिल्ली: देश के 180 से अधिक वैज्ञानिकों और इको लॉजिकल एक्सपर्ट ने सुपर अल नीनो को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने रिसर्चर्स और इस क्षेत्र में…
 20 September 2026
गणेश उत्सव आते ही घर-घर में वे कथाएं फिर दोहराई जाने लगती हैं जो बचपन से सुनी हैं। एक बालक है, जिसे माता पार्वती ने द्वार पर बिठाया है। शिवजी…
Advt.