50 से ज्यादा इलाकों में 5 घंटे तक नहीं आएगी बिजली, भोपाल इलेक्ट्रिसिटी डिपार्टमेंट ने जारी किया प्लान

Updated on 25-10-2024 12:24 PM
भोपाल: शुक्रवार के दिन भोपालवासियों से लिए काफी भारी रहने वाला है। शहर के 50 से अधिक रहवासी क्षेत्रों में 5 घंटे तक बिजली की कटौती होने वाली है। बिजली कंपनी द्वारा दी गई सूचना के अनुसार इन इलाकों में कर्मचारी बिजली कंपनी मेंटेनेंस का कार्य करेंगे। इसके चलते यहां पर बिजली सप्लाई बंद रखी जाएगी।

शुक्रवार को जिन इलाकों में सप्लाई नहीं होगी उनमें कई बड़े रहवासी इलाकों के नाम भी शामिल हैं। इनमें ब्राइट कॉलोनी, नीलकंठ कॉलोनी, सहारा परिसर, के-एल सेक्टर, शारदा कुंज, एचआईजी क्वार्टर, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, अयोध्या नगर, गीत कॉलोनी,कटारा हिल्स, स्वर्ण कुंज, अरविंद विहार, लहारपुर, कुंदन नगर, तुलसी विहार, बाग मुगालिया, बाग सेवनिया, पुरानी बस्ती, एमएलए रेस्ट हाउस और पवित्र परिसर जैसे रहवासी इलाके शामिल हैं।

बिजली कटौती के दौरान समस्या न हो इसलिए लोगों से विभाग द्वारा अपील भी की गई है कि वे समय से अपना काम निपटा लें ताकि नागरिकों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

कहां कब गुल रहेगी बिजली


कटारा हिल्स, स्वर्ण कुंज, अरविंद विहार, लहारपुर, कुंदन नगर, तुलसी विहार, बाग मुगालिया, बाग सेवनिया, पुरानी बस्ती, एमएलए रेस्ट हाउस और इसके आसपास के क्षेत्रों में सुबह 6 से 7 बजे तक। सुबह 8 से 9 बजे तक साधना इन्क्लेव, आईईएस कॉलोनी, निरुपम फेस-2, कुंजन फेस-2, संजय नगर, आजाद कॉलोनी, ईदगाह हिल्स, प्रभु नगर, ब्राइट कॉलोनी, नीलकंठ कॉलोनी, सहारा परिसर, के-एल सेक्टर, शारदा कुंज, एचआईजी क्वार्टर, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, अयोध्या नगर, गीत कॉलोनी एवं आसपास के क्षेत्रों में बिजली कटौती की जाएगी।

यहां भी होगा पावर कट


इन इलाकों में भी आपूर्ति होगी प्रभावित जिनमें सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक, रिदम पार्क कॉलोनी एवं आसपास में। इसके अलावा सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक और सूरज नगर, बरखेड़ीकलां, बिशनखेड़ी एवं आसपास के क्षेत्रों में। सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक सिग्नेचर 360, पवित्र परिसर, कृष्णा हाइट, कस्तूरी रॉयल, इंद्रप्रस्थ हाइट, कृष्णापुरम कॉलोनी, राधापुरम कॉलोनी, ओपटल कुंज, कृष्णा नगर, इंडस टाउन, एवं आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक बिजली गुल रहेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.