एमपी नगर, अशोका गार्डन सहित 35 इलाकों में नहीं रहेगी बिजली, अधिकारियों ने बताया शेड्यूल
Updated on
29-09-2024 12:05 PM
भोपाल: राजधानी भोपाल में रविवार को भी बिजली कटौती का दौर जारी रहेगा। बिजली कंपनी ने शहर के करीब 35 रहवासी कॉलोनियों में बिजली कटौती का ऐलान किया है। इन इलाकों में 5 से लेकर 6 घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। बिजली कंपनी के अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कंपनी के कर्मचारी इन इलाकों में मरम्मत का कार्य करेंगे। इसके कारण यहां बिजली सप्लाई बंद रखी जाएगी।
यहां होगी कटौती
अधिकारियों के अनुसार रविवार को जिन इलाकों में बिजली गुल रहेगी, इसमें कर्बला रोड, मीसा अपार्टमेंट, हाउसिंग बोर्ड, एमपी नगर जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, बर्रई, कटारा, वल्लभ नगर, प्राइड सिटी, ग्लोबल पार्क, रुचि लाइफ, ईदगाह फिल्टर प्लांट, डीके होम्स, दशहरा मैदान, अयोध्या नगर, अशोका गार्डन, नगर निगम कॉलोनी, दशमेश नगर, शिवाजी नगर वीआईपी गेस्ट हाउस, कोहेफिजा, इंडस्ट्रियल एरिया, अशोक विहार, अशोक सम्राट, निर्मला देवी गेट, अशोकधाम, वरुण होम्स और उसके आसपास के इलाके शामिल हैं।
सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक
ईदगाह फिल्टर प्लांट, वीआईपी गेस्ट हाउस, कोहेफिजा, बर्रई, कटारा, वल्लभ नगर, प्राइड सिटी, ग्लोबल पार्क, रुचि लाइफ, मीसा अपार्टमेंट, हाउसिंग बोर्ड, कर्बला रोड और इसके आसपास के इलाकों में बिजली की कटौती की जाएगी।
सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक
प्रेस कॉम्पलेक्स, एमपी नगर जोन-1 और इसके आसपास के क्षेत्रों में बिजली कटौती होगी।
सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक
इंडस्ट्रियल एरिया और इसके आसपास के क्षेत्रों में बिजली की कटौती होगी।
सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक
अशोका गार्डन, नगर निगम कॉलोनी, अशोक विहार, अशोक सम्राट, निर्मला देवी गेट, अशोक धाम, वरुण होम्स, डीके होम्स, दशहरा मैदान, अयोध्या नगर, शिवाजी नगर, दशमेश नगर और आसपास के क्षेत्रों में कटौती की जाएगी।
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…