
इसके साथ ही जिला प्रशासन मतदाता जागरूकता आधारित फैशन शो का आयोजन करने जा रहा है, जिसमें शहर के फैशन माडल रैंप वाक के माध्यम से नागरिकों से मतदान करने संबंधी अपील करेंगे। सहायक नोडल अधिकारी स्वीप संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में इस बार शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने जिला प्रशासन द्वारा स्वीप अंतर्गत विभिन्न जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से भोपालवासियों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके लिए जिला स्वीप आइकान की कार्यशाला का आयोजन जिला पंचायत सभाकक्ष में किया गया।
उधर, विधानसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान करने के लिए जिला स्वीप आइकान द्वारा मतदाताओं से मतदान करने की अपील की गई है। स्वीप द्वारा मिसेज इंडिया अपेक्षा डबराल सहित पद्मश्री दुर्गा बाई व्योम, केबीसी कर्मवीर अवार्ड प्राप्त डा. उषा खरे, राष्ट्रपति सम्मान प्राप्त दिव्यांग पूनम श्रोती सहित अन्य को आइकान बनाया है।