लेडी डॉक्टर को कुचलने वाली स्कूल बस में बाराती थे:ड्राइवर की गिरफ्तारी के बाद चौंकाने वाला खुलासा; कहा- लोगों को बचाने आवाज लगाई थी

Updated on 15-05-2025 01:03 PM

भोपाल के बाणगंगा में 12 मई को स्कूल बस से डॉक्टर आयशा को कुचलने वाले आरोपी ड्राइवर विशाल बैरागी को पुलिस ने बैरसिया रोड पर स्थित दिल्लौद गांव से गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में ड्राइवर विशाल ने बताया कि रविवार रात को करीब 30 बारातियों को बस से लेकर कोलार आया था। यहां शादी अटेंड करने के बाद अगली सुबह यानी सोमवार को बारात लेकर बैरसिया के लिए रवाना हुआ।

पुरानी पीसीसी के पास से पॉलिटेक्निक की ओर जाने वाली सड़क पर पीतल मंदिर के पास घाटी पर बस के ब्रेक फेल हो गए। बेकाबू बस ने कार सहित आठ वाहनों को टक्कर मारी। इसके बाद बस डिवाइडर से टकराने के बाद रुकी। हादसे के बाद सभी बाराती मौके से चले गए।

इसी बीच वह भी बस छोड़कर पैदल हलालपुरा बस स्टैंड तक पहुंचा। यहां से बस से अपने गांव चला गया। उसने पुलिस को यह भी बताया कि लोगों को बचाने के लिए उसने हादसे से पहले काफी आवाजें दीं, लेकिन सिग्नल रेड होने के कारण किसी को हटने का मौका नहीं मिला।

ड्राइवर विशाल के पास कॉमर्शियल लाइसेंस भी नहीं आरोपी विशाल ने पुलिस को बताया कि वह गांव के एक व्यक्ति की प्राइवेट कार को चलाता है। उसका ड्राइविंग लाइसेंस भी कॉमर्शियल नहीं है। प्रवेश नागर ने प्रदीप पांडे से ये बस खरीदी थी। प्रवेश के पास दो और बसें हैं।

वह गांव में होने वाले आयोजनों के लिए बसों को किराए पर देता है। उस दिन 15 हजार रुपए में प्रवेश ने बैरसिया के एक गांव से कोलार तक बस लाने और ले जाने के लिए किराए पर दी थी।

पुलिस ने स्कूल संचालन समिति को आरोपी बनाया पुलिस ने हादसे के बाद श्रीनंदा एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी को आरोपी बनाया है। इस समिति में सचिव प्रदीप पांडे समेत कुल आठ लोग हैं। सभी की भूमिका की जांच पुलिस कर रही है। जांच में इस बात का खुलासा होता है कि समिति के सभी सदस्यों की सहमति से बस को बेचा गया तो सभी को आरोपी बनाया जाएगा।

वहीं, डीसीपी प्रियंका शुक्ला ने मामले की जांच टीटी नगर पुलिस से लेकर कमला नगर पुलिस को सौंप दी है।

स्कूल ने फर्जी दस्तावेजों से बचने की कोशिश की टीटी नगर थाना प्रभारी सुधीर अरजरिया ने बताया कि इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की बस से हुए हादसे के बाद जब जांच शुरू हुई तो दस्तावेज खंगाले गए। इस दौरान पाया गया कि दुर्घटना के तुरंत बाद, बैकडेट में दस्तावेज तैयार किए गए।

इसमें प्रवेश नागर को क्रेता और प्रदीप पांडे को विक्रेता दर्शाया गया। यह संभावना है कि दस्तावेजों में दी गई तारीख हादसे के बाद ही बनाई गई है। पुलिस ने इसे दस्तावेजी फर्जीवाड़ा मानते हुए दोनों पर बीएनएस की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, हादसे के मुख्य आरोपी बस ड्राइवर विशाल बैरागी फिलहाल फरार है।

फिटनेस और बीमा दोनों थे एक्सपायर, RTO सस्पेंड जांच में यह भी सामने आया कि हादसे में शामिल स्कूल बस का फिटनेस नवंबर 2024 में ही खत्म हो चुका था और बीमा भी रिन्यू नहीं था। बस सड़क पर अवैध रूप से दौड़ाई जा रही थी। इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए संभागायुक्त संदीप सिंह ने भोपाल आरटीओ जितेंद्र शर्मा को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया था।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.