
भोपाल। राजधानी में पिछले दिनों वर्षा की बूंदों की वजह से वायु गुणवत्ता में काफी सुधार आया था, लेकिन यह दो दिन ही तक रह पाया। इसके बाद अब सोमवार को फिर यह खराब हो गई है।दरअसल वर्षा की बूंदों के जमीन पर पड़ने से धूल का उड़ना कम हो गया था। जिससे एक दिसंबर को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) 58 पर आ गया था। जो कि काफी लंबे समय बाद बेहतर स्थिति में आया था लेकिन यह अधिक दिनों तक नहीं रहा। तीन दिन बाद ही चार दिसंबर को रात 10 बजे तक एक्यूआइ 289 हो गया है।बता दें कि शहर में वायु गुणवत्ता मापने के लिए तीन स्थानों पर मापक यंत्र लगाए गए हैं।
गुणवत्ता खराब होने की यह है वजह
तीन दिन बाद शहर का वायु गुणवत्ता स्तर खराब होने की वजह यह है कि वर्षा बंद होते ही हवा चलने से धूल उड़ने लगी है। तो वहीं विधानसभा चुनाव के परिणाम आने से राजनीतिक दलों के समर्थकों द्वारा आतिशबाजी की गई। जिस वजह से प्रदूषण फैला है।
चार दिन की स्थिति
एक दिसंबर
स्थान - एक्यूआइ
कलेक्ट्रेट - 89
टीटीनगर - 65
पर्यावरण परिसर - 58
दो दिसंबर
स्थान - एक्यूआइ
कलेक्ट्रेट - 157
टीटीनगर - 112
पर्यावरण परिसर - 94
तीन दिसंबर
स्थान - एक्यूआइ
कलेक्ट्रेट - 167
टीटीनगर - 143
पर्यावरण परिसर - 114
चार दिसंबर
स्थान - एक्यूआइ
कलेक्ट्रेट - 289
टीटीनगर - 241
पर्यावरण परिसर - 202