नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को रजिस्ट्री कराने के लिए पहले ही लोगों ने स्लाट बुक कर दिए थे। पंजीयन विभाग ने त्यौहार के चलते प्रति सब रजिस्ट्रार स्लाट की संख्या 60 कर दी है। जिले में 13 सब रजिस्ट्रार हैं, ऐसे में कुल 780 स्लाट लोगों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं। इनमें से प्रापर्टी के खरीदारों ने 500 स्लाट बुक किए थे।सोमवार को सुबह दस बजे से ही पंजीयन कार्यालयों भीड़ लगना शुरू हो गई थी और देर शाम साढ़े सात बजे तक रजिस्ट्रियां करने का सिलसिला जारी रहा। इस तरह परी बाजार, आइएसबीटी और बैरसिया स्थित पंजीयन कार्यालयों मे कुल 375 रजिस्ट्रियां दर्ज की गई हैं।
व्यावसायिक के साथ रहवासी प्रोजेक्ट में भी लोग कर रहे निवेश
रीयल एस्टेट कारोबार के जानकारों की मानें तो लोग गांधी नगर रोड से लेकर अयोध्या नगर बायपास पर भी व्यवसायिक प्रापर्टी की खरीद-फरोख्त कर रहे हैं। इन क्षेत्रों में प्रापर्टी कारोबारियों द्वारा नये प्रोजेक्ट तैयार किए जा रहे हैं। इसके साथ ही छोटे और मध्यम प्लाटों की खरीद-फरोख्त के लिए लोग बैरसिया रोड, विदिशा रोड, अरवलिया, परवलिया सहित आसपास के क्षेत्रों में निवेश कर रहे हैं।
फैक्ट फाइल
वर्ष - नवरात्र में रजिस्ट्री - राजस्व
2021 - 2436 - 30.86 करोड़ रुपये
2022 - 2714 - 42 करोड़ रुपये