नवरात्र के दौरान प्रापर्टी सौदों में आया उछाल, दो दिन में हुई 725 रजिस्ट्रियां

Updated on 18-10-2023 12:25 PM
भोपाल। नवरात्र के दो दिन में लगभग 725 रजिस्ट्रियां दर्ज की गई हैं। नवरात्र के पहले दिन रविवार होने की वजह से पंजीयक कार्यालय नहीं खुले थे। सोमवार को लगभग 375 लोगों ने प्रापर्टी की रजिस्ट्री कराई थी। इसी तरह मंगलवार को 350 रजिस्ट्री दर्ज की गई हैं। रीयल एस्टेट सेक्टर में दो दिन में 400 करोड़ से ज्यादा का कारोबार हुआ है।


प्लाट, फ्लैट की रजिस्ट्रियां अधिक हो रहीं

दरअसल पितृ पक्ष को देखते हुए लोगों ने प्रापर्टी के पहले ही सौदे कर लिए थे। नवरात्र शुरु होते ही पंजीयक कार्यालयों में रजिस्ट्री का सिलसिला शुरु हो गया। इस नवरात्र पर सबसे ज्यादा प्लाट और फ्लैट की रजिस्ट्री अधिक हो रही हैं। जबकि जमीन और री-सेल वाली प्रापर्टी कम रही है। रविवार से शुरु हुई नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार से ही पंजीयन दफ्तरों में रजिस्ट्री की तादाद बढ़ गई है। पहले दिन भी 375, दूसरे दिन 350 ई-रजिस्ट्री हुई हैं। एक दिन पहले 220 करोड़ रुपए के सौदे हुए थे, जबकि मंगलवार को भी दो सौ करोड़ के सौदे हुए है।

प्रत्येक सब-रजिस्ट्रार आफिस में रोज 60 स्लाट

पंजीयन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नवरात्र से शुरू हुआ यह सिलसिला अब दीपावली तक जारी रहेगा। पंजीयन विभाग ने त्यौहार के चलते प्रति सब रजिस्ट्रार स्लाट की संख्या 60 कर दी है। जिले में 13 सब रजिस्ट्रार हैं, ऐसे में कुल 780 स्लाट लोगों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं। सोमवार की तरह मंगलवार को भी पंजीयक कार्यालयों में दिनभर रजिस्ट्री कराने वाले लोगों की भीड़ लगी रही।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.