अचानक धड़ाम हुई सनी देओल की 'गदर 2' की कमाई, 'जवान' की रिलीज से पहले सूना हुआ बॉक्स ऑफिस

Updated on 05-09-2023 03:21 PM
सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' का रंग पहली बार बॉक्स ऑफिस पर फीका पड़ा है। अनिल शर्मा निर्देशित फिल्म 'गदर 2' पहली बार चौथै सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर लड़खड़ाती नजर आई है। सनी देओल और अमीषा पटेल की ये फिल्म 11 अगस्त से ही सिनेमाघरों में धमाल मचाती दिख रही है। लेकिन अब शाहरुख खान की 'जवान' की रिलीज से 2 दिन पहले ही इसकी कमाई अब ठंडी पड़ती दिखने लगी है। पिछले 25 दिनों के अंदर चौथे सोमवार को 'गदर 2' ने सबसे कम की है कमाई।

बॉक्स ऑफिस रेकॉर्ड रखने वाली वेबसाइट sacnilk के मुताबिक, 'गदर 2' ने चौथे रविवार तक अपनी धाकड़ अंदाज दिखाया है लेकिन चौथे सोमवार को जबरदस्त गिरावट दर्ज हुई। जहां इसने 24वें दिन 7.80 करोड़ रुपये की कमाई की, वहीं 25वें दिन मात्र 2.50 करोड़ रुपये ही कमा पाई। इन 25 दिनों में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई कुल मिलाकर 503.67 करोड़ रुपये हुई है।

सोमवार को 'गदर 2' देखने बहुत कम पहुंचे लोग

सोमवार को सिनेमाघरों में बेहद कम ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। 4 सितम्बर को केवल 'गदर 2' की ऑक्यूपेंसी 12.59% रही, जहां नाइट शोज़ में थोड़ी अधिक भीड़ दिखी जो 17.36% थी। वहीं सुबह के शो में 7.27%, दोपहर के शो में 11.91% और शाम के शोज़ में 13.82% की ऑक्यूपेंसी देखी गई है।

शाहरुख की 'जवान' से है 'गदर 2' को बड़ा भारी खतरा

वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो 'गदर 2' 25 दिनों में करीब 659.00 करोड़ कमा चुकी है। इंडिया में ग्रॉस कलेक्शन 594.50 का रहा। फिल्म काफी तेजी से 'पठान' के रेकॉर्ड को तोड़ने की तरफ निकल रही थी, लेकिन सोमवार का हाल देखकर ऐसा लग रहा है कि कहीं 'गदर 2' के लिए हालात मुश्किल भरे न हो जाएं। ऊपर से इसी गुरुवार 7 सितम्बर को आ रही शाहरुख की 'जवान' का खतरा तो है ही।

तारा सिंह को लेकर पकिस्तान की ख्वाहिश का हश्र भी जान लें

'गदर 2' की कहानी हिन्दुस्तान और पाकिस्तान बंटवारे के बाद की कहानी है, जहां पाकिस्तानी अब भी पुराने दंगे का बदला लेने के लिए हिन्दुस्तानियों के खून के प्यासे दिख रहे हैं। पाकिस्तान का आर्मी ऑफिसर भारत के जांबाज तारा सिंह की जान लेने के लिए बेचैन है जिनके हाथ कई पाकिस्तानी फौजियो की जान चली गई थी। हालांकि, इस ख्वाहिश का हश्र असल में क्या होगा, इसका पता उसे भी नहीं होता है। और फिर उस ऑफिसर के हाथ लग जाता है तारा सिंह का बेटा। फिल्म का अंत बेहद रोमांचक है, जिसे लोग कूब पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म में सनी देओल और अमीषा के अलावा उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर और मनीषा वाधवा जैसे कई शानदार कलाकार और भी हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
 17 September 2026
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पुनर्गठन की घोषणा की। 18 सदस्यों वाले इस बोर्ड में फिल्म और मनोरंजन जगत की कई…
 17 September 2026
दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को ' मिर्जापुर: द मूवी ' के मेकर्स से फिल्म के एक अहम सीन में 'शूरवीर' गाने के इस्तेमाल पर सवाल उठाए। यह गाना असल…
 17 September 2026
सुप्रीम कोर्ट ने प्रोड्यूसर बोनी कपूर और उनकी बेटियों, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस चेन्नई में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और उनके परिवार द्वारा…
 17 September 2026
टीवी एक्टर करण वाही इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी' में अपने स्टंट और परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में एंट्री के…
 17 September 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और लंबे समय तक साउथ सिनेमा पर राज करने वाले एक्टर सी. जोसेफ विजय के बेटे जेसन संजय अब अपने पिता की पहचान से अलग अपनी खुद…
 17 September 2026
रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें…
 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
Advt.