'सैम बहादुर' की कमाई में आई गिरावट सोमवार को फिल्म ने 3 करोड़ का कलेक्शन किया

Updated on 05-12-2023 03:09 PM

1 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म 'सैम बहादुर' ने सोमवार को लगभग 3.25 करोड़ की कमाई की है। मेघना गुलजार की डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने अब तक 28 करोड़ का कलेक्शन किया है। बता दें, ये आकड़े इंडियन बॉक्स ऑफिस के हैं। इस फिल्म का क्लैश रणबीर कपूर स्टारर 'एनिमल' से हुआ है।

4 दिनों की कमाई से ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि यह फिल्म 50-55 करोड़ का टोटल कलेक्शन करने में सफल साबित हो सकती है। हालांकि पकड़ बेहतर होनी चाहिए, लेकिन फिर भी क्लैश होने के बावजूद यह अच्छी पकड़ है। ऐसा कहा जा सकता है अगर यह फिल्म सोलो रिलीज होती तो इसका कलेक्शन जरूर बेहतर होता।

तकरीबन 55 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म के सोमवार को कलेक्शन में 50% से अधिक की गिरावट आई है। फिल्म की चार दिनों की कमाई की बात करें तो ओपनिंग डे फिल्म ने 6 करोड़ की कमाई की थी। वहीं दूसरे दिन यानी की शनिवार को फिल्म 8.75 करोड़ का कलेक्शन करने में सफल साबित हुई थी। रविवार को फिल्म ने लगभग 10 करोड़ की कमाई की।

'सैम बहादुर' की कहानी
विक्की कौशल की यह फिल्म फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की बायोपिक है। फिल्म में सैम मानेकशॉ के जीवन के कई अहम पहलुओं को पेश किया गया है। मुख्य रूप से साल 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध को दिखाया गया है।

मानेकशॉ ने 40 साल तक वर्दी पहनकर देश की सेवा की थी और उनके अंदाज को फिल्म में विक्की कौशल निभाते नजर आए हैं। फिल्म में विक्की के अलावा पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रूप में फातिमा सना शेख और सैम बहादुर की पत्नी के किरदार में सान्या मल्होत्रा भी दिखे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.