भारत ही नहीं, पाकिस्तान में भी मचा है बवाल, जानें टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में कैसी हो सकती है बाबर सेना

Updated on 30-04-2024 04:37 PM
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप के लिए टीम के ऐलान की आखिरी तारीख 1 मई को है। भारत भी अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान 30 अप्रैल को करने जा रहा है। टीम के चयन को लेकर कप्तान और चयनकर्ताओं के बीच बैठकों का दौर जारी है। सिर्फ भारत ही नहीं, पाकिस्तान में भी टी20 विश्व कप के लिए टीम को लेकर बवाल मचा हुआ है। मोहम्मद आमिर और इमाद वसीम जैसे खिलाड़ियों की वापसी से चयनकर्ताओं की मुश्किलें बढ़ गई है। ऐसे में सबकी नजर बाबर आजम पर टिकी हुई है कि वह किस तरह की टीम के साथ विश्व कप में उतरेंगे।

सभी की निगाहें पीसीबी चयन पैनल पर हैं, जिसमें मोहम्मद यूसुफ, अब्दुल रज्जाक, असद शफीक और वहाब रियाज शामिल हैं, क्योंकि टी20 विश्व कप 2024 के लिए 15 सदस्यीय पाकिस्तान टीम की घोषणा अगले 36 घंटों में होने की संभावना है।

कैसी टीम चाह रहे हैं बाबर आजम?
पाकिस्तान क्रिकेट टीम हाल ही में न्यूजीलैंड के साथ पांच टी20 मैचों की सीरीज में टकराई थी। दोनों टीमों के बीच खेला गया यह सीरीज 2-2 से बराबर रहा था। इस सीरीज के दौरान बाबर आजम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि हम बीच के ओवरों में रन नहीं बना पा रहे हैं। ऐसे में हमारी कोशिश है कि मध्यक्रम की बैटिंग मजबूत हो।
बाबर ने कहा, 'मिडिल ऑर्डर में हमने अपनी रोटेशन पॉलिसी के तहत इफ्तिखार अहमद, शादाब खान और उस्मान खान का मौका दिया गया, लेकिन दुर्भाग्य से, मोहम्मद रिजवान, आजम खान और इरफान खान नियाजी की चोटों ने इस सीरीज में हमारी योजनाओं को प्रभावित किया है।' बता दें कि चयनकर्ता टी20 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम चुनते समय इस बात को ध्यान में रखेंगे।

पाकिस्तान का संभावित स्क्वाड: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, सईम अयूब, फखर जमान, उस्मान खान, आजम खान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, इमाद वसीम, उसामा मीर, आमेर जमाल, शाहीन शाह अफरीदी, मोहम्मद आमिर, नसीम शाह, हारिस रऊफ।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 June 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान की कुछ कहानियां रिकॉर्ड बुक से ज्यादा दिल में जगह बना लेती हैं। कुछ ऐसी ही दास्तान आयरलैंड की ओर से खेलने वाले जय मूंदड़ा…
 29 June 2026
नई दिल्ली: बेलफास्ट के मैदान पर 28 जून को भारतीय क्रिकेट इतिहास का एक ऐसा काला अध्याय लिखा गया, जिसने करोड़ों भारतीय फैंस के दिलों को तोड़कर रख दिया है।…
 29 June 2026
नई दिल्ली: ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे रोमांचक टेस्ट मैच के चौथे दिन न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल के शानदार और नाबाद शतक की बदौलत अपनी दूसरी पारी 228/9 के…
 29 June 2026
लंदन: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम का सफर सेमीफाइनल से पहले ही थम गया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया 12 देशों के…
 29 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग के अपने आखिरी मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराया। ली वैली हॉकी…
 29 June 2026
नई दिल्ली: आयरलैंड के बेलफास्ट में खेले गए टी20 मुकाबलों में मेजबान टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए मजबूत भारतीय टीम को 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। तीन दिनों…
 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
Advt.