भोपाल के इन जगहों पर डेंगू और चिकनगुनिया का खतरा, जाने से बचें

Updated on 26-08-2025 01:27 PM

भोपाल। राजधानी भोपाल में इस साल डेंगू का खतरा पिछले वर्ष की तुलना में कुछ कम दिखाई दे रहा है, लेकिन चिकनगुनिया और मलेरिया के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। रुक-रुक कर हो रही बारिश और मौसम में बदलाव के कारण मच्छरजनित बीमारियों का खतरा अभी भी पूरी तरह से टला नहीं है।

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि अब तक जनवरी से अगस्त 2025 के बीच केवल 59 डेंगू के मरीज मिले हैं, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह संख्या 172 थी। चिकनगुनिया के मामलों में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले साल 45 मरीज सामने आए थे, जबकि इस साल अब तक 54 मरीज दर्ज किए गए हैं।

सात इलाकों में सबसे ज्यादा मामले

सबसे ज्यादा चिंता की बात यह है कि डेंगू और चिकनगुनिया के लगभग 60 फीसदी मामले केवल सात इलाकों से आए हैं। इनमें साकेत नगर, महामाई का बाग, बरखेड़ी कलां, बागमुगालिया, अवधपुरी, शाहजहानाबाद और शहीद नगर शामिल हैं। इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग ने विशेष अभियान चलाकर रोकथाम के उपाय तेज कर दिए हैं।

नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की सख्ती

जून से अगस्त तक नगर निगम और मलेरिया विभाग ने इन क्षेत्रों में लार्वा सर्वे, फॉगिंग और पानी के जमाव को रोकने के लिए अभियान चलाया। 15 जगहों पर लार्वा मिलने पर 15,700 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। विभाग ने तीन लाख से अधिक घरों का सर्वे किया, जिसमें 10,161 घरों में लार्वा पाया गया। कुल 23 लाख कंटेनरों की जांच में 11,450 कंटेनरों में लार्वा मिला, जिन्हें तत्काल नष्ट किया गया।

जांच और इलाज की स्थिति

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जनवरी से अब तक 7,500 से ज्यादा लोगों की जांच की गई है, जिसमें मलेरिया के केवल सात केस सामने आए हैं। सभी संक्रमित मरीजों का इलाज जिला अस्पताल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में किया गया। डॉक्टरों का कहना है कि डेंगू और चिकनगुनिया जैसे रोगों में समय पर इलाज बेहद जरूरी है, क्योंकि लापरवाही की स्थिति गंभीर साबित हो सकती है।

जागरूकता अभियान पर जोर

लोगों को इन बीमारियों से बचाने के लिए स्वास्थ्यकर्मी लगातार घर-घर जाकर जानकारी दे रहे हैं। वे लोगों को पूरी बांह के कपड़े पहनने, घर के आसपास पानी जमा न होने देने और मच्छरों को पैदा होने से रोकने के तरीके बता रहे हैं।

अगस्त में विशेष अभियान के तहत 56 आदिवासी हॉस्टलों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। वहीं, 84 स्कूलों में बच्चों को जागरूक करने के लिए निबंध और ड्राइंग प्रतियोगिताएं कराई गईं। विभाग का मानना है कि जब बच्चे जागरूक होंगे तो वे अपने परिवारों को भी सतर्क करेंगे।

सीएमएचओ का बयान

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. मनीष शर्मा ने बताया कि इस साल डेंगू के मामले कम जरूर हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हम लापरवाह हो जाएं। कुछ इलाकों में लगातार मरीज मिल रहे हैं और हमारी टीमें वहां सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के लिए केवल स्वास्थ्य विभाग के प्रयास पर्याप्त नहीं हैं। हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह अपने घर और आसपास की साफ-सफाई रखे और पानी जमा न होने दे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 July 2026
भोपाल।  सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिजपुरी में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने करोड़ों रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन…
 02 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश में ई-अटेंडेंस को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्ती और बढ़ा दी है। अब 90% से कम ई-अटेंडेंस वाले शिक्षकों का वेतन भुगतान कराने वाले संकुल प्राचार्यों पर निलंबन…
 02 July 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल से नोएडा के लिए बुधवार से सीधी हवाई सेवा शुरू हो गई। इंडिगो की पहली फ्लाइट के भोपाल पहुंचने पर एयरपोर्ट पर पारंपरिक वाटर कैनन सलामी देकर स्वागत…
 02 July 2026
भोपाल, दिन में पति-पत्नी का रिश्ता सामान्य था, लेकिन रात होते ही पति के तेज खर्राटे दोनों के बीच तनाव की वजह बन जाते थे। लगातार नींद पूरी न होने से…
 02 July 2026
भोपाल। साइबर अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। जालसाज अब मोबाइल हैक कर लोगों के बैंक खातों और क्रेडिट कार्डों पर हाथ साफ कर रहे हैं। हाल ही…
 02 July 2026
 भोपाल। शहर में रफ्तार का कहर और बेलगाम भारी वाहनों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी के पॉश इलाके व्यापम चौराहे पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की शासकीय जमीनों को अतिक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन तकनीक आधारित भूमि प्रबंधन व्यवस्था लागू करने जा रहा है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की नगरीय सीमा पर लगे वार्ड व पंचायतों में कृषि भूमि पर बिना किसी अनुमति के अवैध कालोनियों विकसित की जा रही हैं। जिनमें लोगों को तमाम सुविधाओं…
 02 July 2026
भोपाल। भोपाल से नोएडा के जेवर एयरपोर्ट तक सीधी उड़ान बुधवार से शुरू हो गई। एयरपोर्ट अथारिटी ने वाटर सैल्यूट से उड़ान का स्वागत किया। यात्रियों को इस उड़ान का…
Advt.