अगले दो दिन इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर सहित आस-पास के इलाकों में बारिश के आसार

Updated on 13-10-2024 11:31 AM
इंदौर । अरब सागर में बना चक्रवात का घेरा अभी सक्रिय है। इसका असर प्रदेशभर के दक्षिण-पश्चिमी इलाके में देखने को मिल रहा है। वहां बारिश की गतिविधियां बढ़ने लगी हैं। अगले दो दिन इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर से जुड़े क्षेत्रों में यह स्थिति बनी रहेगी। कम दबाव का क्षेत्र होने से हल्की बारिश व बूंदाबांदी का अनुमान है।

काले बादल छाए रहेंगे। ठंडी हवा से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। संभवत: सामान्य से दो से तीन डिग्री तापमान नीचे रहेगा। अरब सागर में उठे चक्रवात की वजह से मौसम बदल गया है। मानसून की विदाई के बाद एक बार फिर प्रदेश के कई हिस्सों में बरसात हो रही है।


इंदौर और जबलपुर संभाग में बारिश


यह सिलसिला अगले दो दिन बना रहेगा। इंदौर-जबलपुर संभाग में हल्की बारिश होगी। बाद में मौसम सामान्य होगा। फिर भी बादल छाए रहेंगे। ठंडी हवा चलती रहेगी। इस सप्ताह प्रदेश के बाकी हिस्सों से भी मानसून की गतिविधियां बंद होंगी। इनमें जबलपुर, ग्वालियर और इंदौर संभाग शामिल हैं।


मध्य अरब सागर के ऊपर बना निम्न दाब का क्षेत्र


मौसम विभाग के मुताबिक पूर्व मध्य अरब सागर के ऊपर एक निम्न दाब क्षेत्र बना है। साथ ही चक्रवातीय परिसंचरण उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रही है। 13 अक्टूबर की सुबह तक मध्य अरब सागर के ऊपर तीव्र निम्न दाब क्षेत्र (डिप्रेशन) में परिवर्तित होने की संभावना है।


दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे सटे हिंद महासागर पर एक चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है। इसके प्रभाव से 14 अक्टूबर के आसपास दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर निम्न दाब क्षेत्र बने रहने की संभावना है।


बादल हटते ही गुलाबी ठंड देगी दस्तक


मध्य प्रदेश के कई इलाकों में धीरे-धीरे ठंड आ रही है। यहां पर बादल छटने के बाद रात और सुबह के वक्त गुलाबी ठंड का अहसास होने लगेगा। कई इलाकों में रुक-रुककर हो रही बारिश से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। हालांकि बारिश के जाते ही ठंडक और बढ़ने लगेगी। मध्य प्रदेश के ज्यादातर जिलों में अभी बादल छाए हुए हैं। इससे तापमान में कोई बड़ा उतार-चढ़ाव नहीं आएगा।


इंदौर में आज का मौसम


दो दिन हल्की बारिश के बाद शनिवार को मौसम सामान्य रहा। दिनभर बादल छाए रहे। बीते चौबींस घंटों में दिन का तापमान 0.6 डिग्री नीचे आया। अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन बादल रहेंगे। हल्की बारिश होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.