श्रीजी के विसर्जन की राह में अब भी गड्ढे निगम ने कहा-फोटो भेजें, भरवा दिए जाएंगे

Updated on 10-09-2024 12:27 PM

 ग्वालियर। 25 फीट की श्रीजी की प्रतिमा गिरने के हादसे ने शहरवासियों की आस्था को चोट पहुंचाई है तो वहीं नगर निगम में हड़कंप मच गया है। श्रीजी की प्रतिमा गिरने का सबसे बड़ा कारण सड़क के गड्ढे ही निकले हैं। नगर निगम के आयुक्त अमन वैष्णव सोमवार को खुद अफसरों के साथ वहां पहुंचे जहां श्रीजी की प्रतिमा गिरी थी, यहां अफसरों ने बताया कि पीएचई की पाइपलाइन के लिए खोदाई हुई थी, इसी कारण गड्ढा हो गया था।


इस पूरी घटना के बाद आयुक्त ने पैच रिपेयरिंग सेल के प्रभारी प्रदीप जादौन से सहायक सिटी प्लानर का चार्ज छीन लिया, अब जादौन सिर्फ पैच रिपेयरिंग का जिम्मा संभालेंगे। वहीं निगम ने श्रीजी प्रतिमा विसर्जन स्थल तक जाने वाले रास्तों में कहीं भी गड्ढे दिखें तो एक नहीं तीन-तीन मोबाइल नंबर जारी किए जिनपर गडढों के फोटो भेजने पर तत्काल कार्रवाई होगी। निगम ने अपनी सफाई में जुलाइ से अभी तक गड्ढे भरने की जानकारी भी साझा की।


जहां गिरी थी प्रतिमा वहां पहुंचे निगमायुक्त, जादोन से छीना सहायक सिटी प्लानर का दायित्व


  • खल्लासीपुरा में स्थापना के लिए जा रही 25 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा सड़क के गड्ढे के कारण खंडित होने की घटना के बाद नगर निगम ने तेजी से सड़कों की मरम्मत का दावा किया है, जबकि हकीकत यह है कि श्रीजी स्थापना के बाद अब विसर्जन स्थलों की राह में भी गड्ढे हैं। विसर्जन स्थल सागरताल की ओर जाने वाले मार्गों पर अब भी गड्ढे व्यवस्थाओं को मुंह चिढ़ा रहे हैं।

  • ऐसे में निगम अधिकारियों ने शहरवासियों से आग्रह किया है कि प्रतिमा स्थापना स्थल से लेकर विसर्जन स्थल तक जहां भी गड्ढे या सड़क खराब है, तो तीन मोबाइल नंबरों पर फोटो सहित जानकारी भेजें, ताकि समय से पहले सड़क ठीक कराई जा सके। इनमें मोबाइल नंबर 9111126131 और 9425126131 पैच रिपेयरिंग सेल के नोडल अधिकारी प्रदीप जादौन के हैं, तो वहीं तीसरा मोबाइल नंबर 9406915841 निगम के इंजीनियर पवन शर्मा का है। रविवार को हुई घटना के बाद निगम का दावा है कि गत जुलाई माह में 22 ड्रम कोल्ड इमरशन यानी डामर और 258 डंपर मुरम का इस्तेमाल कर गड्ढे भरे गए थे।

खुरैरी नहीं अब सागरताल के सामने होगा विसर्जन


खुरैरी तालाब बर्ड पार्क की बजाये अब श्रीजी की बड़ी प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए बहोड़ापुर स्थित सागरताल के सामने स्थित खाली स्थान पर अस्थायी जलाशय बनाया गया है। यह जलाशय प्रतिमा विसर्जन के दौरान भक्तों को सुविधाजनक रहेगा और विसर्जन प्रक्रिया को सुगम बनाएगा।


छोटे आकार की प्रतिमाओं के लिए व्यवस्था


छोटी आकार की श्री गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए कटोरा ताल के कोने पर एक छोटा कुंड तैयार किया गया है, ताकि विसर्जन प्रक्रिया सरल और प्रभावी हो सके। चलित जलाशय की व्यवस्था: नगर निगम ने जन सहयोग से मुख्य मार्गों पर वाहनों के माध्यम से चलित जलाशय भी चलाए जाने की व्यवस्था की है। इनके माध्यम से भक्तजन भगवान गणेशजी की छोटी प्रतिमाओं का विसर्जन कर सकेंगे।


गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन ने शुरू से लेकर गंभीरता नहीं दिखाई है। बड़ी प्रतिमाओं के विराजित स्थल तक पहुंचाने के लिए निर्धारित मार्ग के सड़क का संधारण गंभीरता से नहीं किया, केवल खानापूर्ति की है।


डा. जयवीर भारद्वाज हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।


खल्लासीपुरा की यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। बड़ी प्रतिमाओं को विराजित स्थल तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन व नगर निगम द्वारा कोई व्यवस्था नहीं करना निदंनीय है। आगे से समुचित व्यवस्थाएं की जानी चाहिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.