लंदन में युवा पीढ़ी बड़े चाव से हिंदी सीख रही है

Updated on 01-11-2023 12:59 PM

 भोपाल। जहां भारत की युवा पीढ़ी हिंदी व अन्य अपनी प्रादेशिक भाषाओं से दूर होकर आधुनिकता के नाम पर अंग्रेजी और अंग्रेजीयत को अपनाकर हिंदी और देशज भाषाओं से दूर होती जा रही है, वहीं लंदन जैसे अत्याधुनिक कहे जाने वाले यूरोपीय शहर में पुरानी ही नहीं युवा पीढ़ी भी हिंदी सीख रही है। लंदन में हिंदी की कई जगह नियमित कक्षाएं लगती हैं और हिंदी सेवी स्वेच्छा से अवैतनिक हिंदी पठन-पाठन का कार्य कई समुदाय में करते हैं। यह कहना है वरिष्ठ साहित्यकार और अप्रवासी साहित्य शोध के अध्येता डा जवाहर कर्नावट का जो विगत दिनों भारोपीय हिंदी महोत्सव केंद्र, लंदन द्वारा आयोजित वातायन अंतरराष्ट्रीय समारोह में भाग लेकर भोपाल लौटे हैं। वे मंगलवार को लंदन यात्रा के संस्मरण उनका अभिनंदन करने वाले साहित्यिक मित्रों से मीनाल रेजीडेंसी में साझा कर रहे थे। उनका अभिनंदन करने वालों में वरिष्ठ साहित्यकार सुरेश पटवा, घनश्याम मैथिल “अमृत”, डा विवेक रंजन श्रीवास्तव और राजकुमार बरुआ आदि प्रमुख थे।

हिंदू धर्म और संस्कृति के प्रति सम्मान का भाव है

इस अवसर पर उन्होंने बताया की यह सुखद आश्चर्य है कि लंदन में भारतीय बच्चे न सिर्फ हिंदी, बल्कि हमारी अन्य प्रादेशिक भाषाएं जैसे गुजराती, पंजाबी, मराठी आदि भी सीखकर अपने संस्कार और संस्कृति से जुड़े रहना चाहते हैं। यह भारतीय संस्कृति का यूरोपीय देशों में विस्तार दर्शाता है। वहां के लोगों में हिंदू संस्कृति के प्रति सम्मान का भाव है, इसलिए वे हिंदी सीखना चाहते हैं। ज्ञातव्य है कि कर्नावट ने प्रवासी भारतीय हिंदी पत्रकारिता पर एक पुस्तक लिखी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.