आत्मा के मोक्ष और जगत हित के लिए जो कार्य करे वही सत्य है : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 13-04-2023 06:17 PM

      मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज विदिशा जिले में भोपाल-सागर हाई-वे बायपास के समीप श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ, श्रीमद भागवत कथा एवं संत समागम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आत्मा के मोक्ष और जगत हित के लिए जो कार्य करे वही सत्य है। विदिशा मेरी कर्म भूमि रही है और आज भी है। यहाँ भक्ति रस की गंगा बह रही है और चारों तरफ आनंद बरस रहा है।

       मुख्यमंत्री श्री चौहान ने परमात्मा की प्राप्ति के लिए तीन मार्गी सिद्धांतों ज्ञान, भक्ति और कर्म मार्ग पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रदेश के अधिकारी, कर्मचारियों को निःस्वार्थ भाव से कार्य करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि जनता को ठीक दिशा दिखाना और सुखी बनाना ही हमारा लक्ष्य होना चाहिए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उपस्थितों से कहा कि कोई मास्टर है तो बच्चों को ठीक से शिक्षा प्रदान करे, डॉक्टर है तो अच्छे से इलाज करे गरीबों से पैसा न मांगे। कर्मचारी है तो वह रिश्वत न ले। 

      मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बेटियों और महिलाओं के उत्थान के लिए संचालित लाड़ली लक्ष्मी योजना, कन्या विवाह तथा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के उद्देश्यों पर गहन प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महिलाओं पर होने वाले अपराधों के नियंत्रण और दुराचारियों को दंडित करने के लिए प्रदेश में नये कानून बनाए गए हैं।

शाल-श्रीफल से किया कथावाचक पं. शास्त्री का सम्मान

      मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कथा स्थल पर पहुँच कर सबसे पहले कथावाचक पंडित श्री धीरेन्द्र शास्त्री का शाल-श्रीफल से सम्मान कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने भजनों का गायन भी किया, जिसमें श्रद्धालुओं ने भी साथ दिया।

      विदिशा सांसद श्री रमाकांत भार्गव, विधायक सर्वश्री हरि सिंह सप्रे, लीना जैन, राजश्री सिंह और श्री रामपाल सिंह राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता रघुवंशी, नगरपालिका अध्यक्ष सुश्री प्रीति शर्मा, सांसद प्रतिनिधि द्वय श्री राकेश शर्मा, श्री कैलाश रघुवंशी, डॉ. राकेश जादौन और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 July 2026
भोपाल।  सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिजपुरी में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने करोड़ों रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन…
 02 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश में ई-अटेंडेंस को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्ती और बढ़ा दी है। अब 90% से कम ई-अटेंडेंस वाले शिक्षकों का वेतन भुगतान कराने वाले संकुल प्राचार्यों पर निलंबन…
 02 July 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल से नोएडा के लिए बुधवार से सीधी हवाई सेवा शुरू हो गई। इंडिगो की पहली फ्लाइट के भोपाल पहुंचने पर एयरपोर्ट पर पारंपरिक वाटर कैनन सलामी देकर स्वागत…
 02 July 2026
भोपाल, दिन में पति-पत्नी का रिश्ता सामान्य था, लेकिन रात होते ही पति के तेज खर्राटे दोनों के बीच तनाव की वजह बन जाते थे। लगातार नींद पूरी न होने से…
 02 July 2026
भोपाल। साइबर अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। जालसाज अब मोबाइल हैक कर लोगों के बैंक खातों और क्रेडिट कार्डों पर हाथ साफ कर रहे हैं। हाल ही…
 02 July 2026
 भोपाल। शहर में रफ्तार का कहर और बेलगाम भारी वाहनों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी के पॉश इलाके व्यापम चौराहे पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की शासकीय जमीनों को अतिक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन तकनीक आधारित भूमि प्रबंधन व्यवस्था लागू करने जा रहा है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की नगरीय सीमा पर लगे वार्ड व पंचायतों में कृषि भूमि पर बिना किसी अनुमति के अवैध कालोनियों विकसित की जा रही हैं। जिनमें लोगों को तमाम सुविधाओं…
 02 July 2026
भोपाल। भोपाल से नोएडा के जेवर एयरपोर्ट तक सीधी उड़ान बुधवार से शुरू हो गई। एयरपोर्ट अथारिटी ने वाटर सैल्यूट से उड़ान का स्वागत किया। यात्रियों को इस उड़ान का…
Advt.