आजादी की सच्ची गौरवगाथा को शैक्षणिक पाठ्यक्रम में शामिल किया जायेगा : मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह

Updated on 19-09-2024 11:55 AM

जनजातीय कार्य, लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डा. कुंवर विजय शाह बुधवार को जबलपुर पहुंचे। मंत्री डॉ. शाह ने अमर शहीद राजा शंकरशाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर जबलपुर रेल्वे स्टेशन के समीप स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने पूर्वजों के बलिदान को याद करने का दिन है। जिन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष करते हुए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। अंग्रेजो ने उनकी स्वतंत्रता गतिविधियों को देखते हुए आज ही के दिन 18 सितम्बर को एल्गिन हॉस्पिटल के सामने तोप के मुंह में बांधकर उड़ा दिया था। स्वतंत्रता के लिए हज़ारों देशप्रेमियों ने अपना बलिदान दिया। उनकी गाथाओं को आने वाली पीढ़ी याद रखे, इसके लिए अमर शहीदों की गाथा को शैक्षणिक पाठ्यक्रम में शामिल किया जायेगा। आजादी की गौरवगाथा का सच्चा इतिहास लोगों के सामने आना ही चाहिये। मंत्री डा. शाह ने कहा कि राजा शंकरशाह और रघुनाथशाह के जीवन पर आधारित फिल्म लोगों को दिखाई जाये। मकड़ाई रानी दुर्गावती के 52 गढ़ों में से एक था और वे स्वंय को रानी दुर्गावती के वंशज मानते हैं। साथ ही कहा कि वह घटना बहुत ही हृदय विदारक था, जब राजा शंकरशाह व रघुनाथशाह को तोप के मुंह में बांधकर उड़ा दिया गया था। ऐसे महावीर शहीदों के बलिदान को समाज एकजुट होकर मनायें। उन्होंने कहा कि सरकार गढ़ा में गोंडवाना साम्राज्य के स्मृतियों का विकास करेगी। राजा शंकर शाह व रघुनाथ शाह के संग्रहालय में 10 करोड़ रुपए की लागत से 500 सीटर वातानुकूलित ऑडिटोरियम भी बनाया जायेगा। मंत्री श्री शाह ने एल्गिन हॉस्पिटल के सामने पुराने डीएफओ ऑफिस में जहां राजा शंकरशाह व रघुनाथशाह को बंदी बनाया गया था, उस स्थल का भी निरीक्षण किया और वहां भी श्रद्धासुमन अर्पित किये।

इस अवसर पर गढ़ा गोंडवाना के संरक्षक श्री किशोरीलाल भलावी, पूर्व विधायक श्री नन्हेलाल धुर्वे, श्री नेमसिंह मरकाम, श्री गया धुर्वे, श्री राजेन्द्र चौधरी, कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना सहित बड़ी संख्या में नागरिकगण मौजूद थे।

पीएमटी हॉस्टल पहुंचकर विद्यार्थियों से किया आत्मीय संवाद

सुविधाओं की जानकारी लेकर कहा कि सब मन लगाकर पढ़ाई करें और अपना उज्जवल भविष्य बनायें। इसके लिए राज्य सरकार सदैव उनके साथ है। उन्होंने कहा कि छात्रावासी बच्चों को कैरियर गाइडेंस व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समय-समय पर मार्गदर्शन क्लास भी आयोजित की जायें। मंत्री डा. शाह ने विभागीय अधिकारियों से कहा कि वे जिले के सभी छात्रावासों में विद्यार्थियों से जुड़ी योजनाओं को दीवार में लिखवायें। जनजातीय कार्य विभाग द्वारा विद्यार्थियों के कल्याण के लिए बहुत सी योजनायें संचालित की जा रही हैं। विद्यार्थी इनका लाभ लें और आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि बेहतर भविष्य के लिए रोजगारमूलक गतिविधियां भी बहुत जरूरी हैं, इस दिशा में भी कार्य करें। मंत्री डा. शाह ने सभी विद्यार्थियों के साथ भोजन भी किया। मंत्रीजी को अपने बीच पाकर छात्रावासी बच्चे बेहद खुश हुए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.