शिवराज सरकार में निगम-मंडलों में नियुक्‍त नेताओं के भविष्य पर लटकी तलवार, जल्द निर्णय लेगी भाजपा

Updated on 08-01-2024 12:46 PM

भोपाल। मध्य प्रदेश में पिछली सरकार में नियुक्त दर्जा प्राप्त मंत्रियों पर तलवार लटक रही है। कई नेता विधानसभा चुनाव भी हार गए हैं। निगम-मंडलों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाए गए ऐसे पार्टी पदाधिकारियों की नियुक्ति को लेकर भाजपा जल्द निर्णय लेगी।

दरअसल, नई सरकार के गठन के बाद से ही निगम-मंडलों की नियुक्ति स्वत: की समाप्त हो जाती है। प्रदेश में फिर भाजपा की सरकार बनी है और निगम-मंडलों में पार्टी के पदाधिकारी ही नियुक्त है इसलिए भाजपा का प्रदेश नेतृत्व प्रदर्शन के आधार पर निर्णय करेगा कि इन्हें पद पर यथावत रखा जाए या नहीं। इस संबंध में जल्द ही प्रदेश भाजपा कार्यालय में बैठक कर निर्णय लिया जाएगा।

निगम-मंडलों में ये नेता हैं नियुक्‍त

प्रदीप जायसवाल: मध्य प्रदेश स्टेट माइनिंग कार्पोरेशन के अध्यक्ष

मुन्नालाल गोयल: राज्य बीज एवं फर्म विकास निगम के अध्यक्ष

राजकुमार कुशवाह: राज्य बीज एवं फर्म विकास निगम के उपाअध्यक्ष

आशुतोष तिवारी: हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष

शैलेंद्र बरूआ: पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष

प्रहलाद भारती: पाठ्यपुस्तक निगम के उपाध्यक्ष

निर्मला बारेला: मप्र आदिवासी वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष

विनोद गोटिया: राज्य पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष

नरेंद्र सिंह तोमर: राज्य पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष

जसवंत जाटव: मप्र राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम के अध्यक्ष

जितेंद्र लिटोरिया: मप्र खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष

रणवीर जाटव: संत रविदास हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम के अध्यक्ष

रघुराज कंसाना: मप्र पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष

गिर्राज दंडोतिया: ऊर्जा विकास निगम के अध्यक्ष

इमरती देवी: लघु उद्योग निगम की अध्यक्ष

जल्‍द निर्णय लिया जाएगा

इनमें से कुछ पदाधिकारी विधानसभा चुनाव में हार गए हैं। वहीं, कुछ निगम-मंडलों में मंत्रियों को अध्यक्ष का प्रभार दिया जाता है। चुनाव में कुछ मंत्री चुनाव हार गए। पार्टी सूत्राें का कहना है कि निगम, मंडल और प्राधिकरण के पदाधिकारियों के संबंध में जल्द ही निर्णय लिया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.