संदीप भईया के उसूल और अभिलाष का अड़ियलपन, क्या जिद के आगे हार जाएगी यारों की दोस्ती

Updated on 19-10-2023 03:26 PM
'द वायरल फीवर' की अपूर्व सिंह कार्की के डायरेक्शन में बनी 'एस्पिरेंट्स' फिर से वापस आ गई है। नए सीज़न में नवीन कस्तूरिया, सनी हिंदुजा, शिवांकित सिंह परिहार, अभिलाष थपलियाल और नमिता दुबे जैसे उम्दा कलाकारों की वापसी हो रही है। 'एस्पिरेंट्स सीज़न 2' का प्रीमियर भारत और दुनिया भर के 240 देशों में 25 अक्टूबर को होगा। 'एस्पिरेंट्स' के दूसरे सीज़न का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

यह दूसरा सीज़न पहले सीज़न को आगे लेकर जाता है। अभिलाष, गुरी और एसके की तिकड़ी आईएएस परीक्षा को पास करने की कठिन चुनौतियों का सामना करती है। सीरीज़ पिछले सीज़न के शानदार कलाकारों को वापस लाती है। 'एस्पिरेंट्स 2' 25 अक्टूबर को भारत और दुनिया भर के 240 से अधिक देशों में प्राइम वीडियो पर प्रीमियर के लिए तैयार है।

'एस्पिरेंट्स 2' का ट्रेलर

कल और आज के बीच स्विच करते हुए, ट्रेलर में दिखाई गई दोहरी कहानी काफी दिलचस्प है। दोहरी चुनौतियों के साथ, तीन आईएएस के एस्पिरेंट्स अपनी कड़ी मेहनत के आखरी पढ़ाव तक पहुंच गए हैं, साथ ही संदीप भैया भी हैं, जो अपने संघर्षों का सामना करते हैं। अभिलाष एक आईएएस अधिकारी बन गया है, वो काम में सही और गलत के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करता है, साथ ही अपनी प्यारी दोस्ती को बरकरार रखने की उम्मीद करता है। चूंकि प्यार, करियर, दोस्ती और सपने सभी एक साथ आ गए हैं। अभिलाष, एसके और गुरी की तिकड़ी को प्री, मेन्स और लाइफ के बीच रास्ता ढूंढने के लिए थोड़ी और कोशिश करने की जरूरत है।

अभिलाष का रोल दिल में उतरता है

एक्टर नवीन कस्तूरिया ने कहा, 'एस्पिरेंट्स सीज़न 2 न केवल मेरे बल्कि कला की दुनिया का एक सफर रहा है। मैं अभिलाष बनकर वापस आकर बहुत खुश हूं, एक ऐसा किरदार जो हर बार जब मैं इसमें उतरता हूं तो मुझे चुनौती देता है। इस सीज़न में हम उन लोगों के जीवन का पता लगाएंगे जो अपने सपनों का पीछा कर रहे हैं।'

डायरेक्टर समझ चुके थे चलेगी कहानी

सीज़न 2 के डायरेक्टर अपूर्व सिंह कार्की ने कहा, 'एस्पिरेंट्स 2 कैरेक्टर्स को आगे ले जाता है। ये यूपीएससी तैयारी की दुनिया में गहराई से उतरता है। साथ ही यह प्रशासनिक काम करने की जमीनी हकीकत को भी उजागर करता है। सच्चाई क्या है? क्या यह तैयारी है, क्या है ये पोस्टिंग? हम पहले सीज़न की सफलता से यह जान चुके थे। हमें उम्मीद है कि सीज़न 2 को लोगों से बहुत प्यार मिलेगा। टीवीएफ अपने काम में माहिर है। एस्पिरेंट्स एक ऐसी खूबसूरत दुनिया है जिस पर हम सभी को गर्व है।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.