राज्य सरकार ने सबका साथ सबका विकास पर काम किया : वित्त मंत्री श्री देवड़ा

Updated on 06-02-2023 05:05 PM

वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने मन्दसौर जिले के मल्हारगढ़ में बड़ी गुडभेली ग्राम से विकास यात्रा रथ को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि 25 फरवरी 2023 तक चलने वाली विकास यात्रा में गाँव-गाँव जाकर ऐसे पात्र व्यक्तियों को चिहिन्त किया जायेगा जिन्हें अभी शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। साथ ही ग्राम स्तर पर क्रियान्वित योजनाओं को भी परखा जायेगा।

विकास यात्रा के पहले दिन श्री देवड़ा ने ग्राम पंचायत गुड़भेली में 10 लाख रूपये की लागत से नाला निर्माण एवं 7 लाख 80 हजार रूपये से निर्मित आँगनवाड़ी भवन का लोकार्पण किया। मंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि राज्य सरकार सबका साथ और सबका विकास पर कार्य कर रही है। सभी के आर्थिक उन्नति एवं विकास के लिये शासन कटिबद्ध है। गाँव-गाँव में सड़कों का जाल बिछाया जायेगा। पीएम आवास योजना में गरीबों को पक्का मकान उपलब्ध करवाया जा रहा है। किसान क्रेडिट कार्ड से किसानों को लाभ प्रदान करने को सुनिश्चित किया गया है। उज्ज्वला योजना में गाँव की महिलाओं को गैस कनेक्शन दिला कर हमेशा के लिये धुऐं से मुक्ति दिलाई जा रही है। वित्त मंत्री ने मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान में चिन्हित नये हितग्राहियों को स्वीकृति-पत्र भी प्रदान किये गये।

मंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि मल्हारगढ़ क्षेत्र में सिंचाई के लिये सूक्ष्म परियोजना में हर खेत, हर गाँव तक चम्बल नदी का पानी पहुँचेगा। इस महत्वपूर्ण योजना पर 1 हजार करोड़ की लागत आयेगी। सीएम राईज स्कूल में अब हर बच्चे को बेहतर शिक्षा प्राप्त होगी। इसके लिये क्षेत्र में 35 करोड की लागत से सीएम राईज स्कूल बनाये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि असमय वर्षा एवं ओलावृष्टि से जिन किसानों की फसलें क्षतिग्रस्त हुई हैं, उनका सर्वे करवा कर राहत प्रदान की जायेगी। मंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि बिजली 24 घंटे मिल रही है। खेतों के लिये भी 10 घंटे बिजली उपलब्ध होंगी। मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में माफियाओं के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है।

विकास यात्रा आज मुंदेड़ी, जलोदिया, बरूजना, बरखेड़ा, वीरपुरिया,  आपूखेड़ी, छोटीगुड़भेली,लिंबावास,  रीछा,बादरी,हरसोल, मिया, झान्याखेड़ी, कचनारा, बंड पिपल्या, बोरखेड़ी, झार्डा हरमाला, अनूपपुरा, किशनगढ़, मोतीपुरा, रायखेड़ा, चन्दनखेड़ा तक यात्रा जाएगी तथा झार्डा में पहले दिन की यात्रा का समापन होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
भोपाल, कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की गलती के कारण विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा में बिना योग्यता के चयनित हुए अभ्यर्थियों की अब जांच होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ईएसबी ने…
 27 June 2026
भोपाल, भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे देवराज सिंह गुर्जर से मारपीट के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।…
 27 June 2026
 भोपाल। जिले के हुजूर तहसील क्षेत्र में केरवा डैम और उसके आसपास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। एसडीएम विनोद सोनकिया…
 27 June 2026
भोपाल। रेलवे में टिकट जांच का काम केवल टिकट देखना ही नहीं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा और मानवीय जिम्मेदारी निभाना भी है। इसका उदाहरण पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल…
 27 June 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों में बिजली कंपनी की कार्यप्रणाली को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आरोप है कि उपभोक्ताओं की गैर-मौजूदगी में और बिना किसी…
 27 June 2026
भोपाल । राजधानी के चंदनपुरा सिटी फॉरेस्ट क्षेत्र के पास एक बार फिर बाघ की मौजूदगी सामने आने से लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार…
 27 June 2026
भोपाल। एनसीईआरटी द्वारा नकली और पायरेटेड पुस्तकों को लेकर जारी किए गए सर्कुलर पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने इस मुद्दे को लेकर केंद्र…
 27 June 2026
भोपाल। नियति का क्रूर खेल और बेबसी जब किसी हंसते-खेलते परिवार पर टूटती है, तो पीछे सिर्फ चीखें और कभी न भरने वाले जख्म छोड़ जाती है। राजधानी भोपाल के…
 27 June 2026
भोपाल। वर्ष 2028 में होने वाले उज्जैन सिंहस्थ महापर्व की तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर शुरू हो चुकी हैं, लेकिन रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल सामने आ रहे…
Advt.