विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी पूरी करने की दिशा में प्रदेश शासन गंभीर

Updated on 16-08-2023 06:22 PM

राज्य सरकार प्रदेश के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में संकल्पित है। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं में निरंतर वृद्धि की जा रही है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी की पूर्ति के लिए भी सरकार द्वारा निरंतर सघन प्रयास किए जा रहे हैं। इसी दिशा में अब एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 17 अगस्त को नव-नियुक्त विशेषज्ञों और चिकित्सकों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए जाएंगे।

प्रदेश में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी से नागरिकों को होने वाली परेशानी को दूर करने के लिए लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा ठोस आवश्यक रणनीतिक कदम उठाये गये हैं। विभाग ने सेवा भर्ती नियमों में पूर्व के प्रावधानों में संशोधन करते हुए सीधी भर्ती कर पद भरने का निर्णय लेकर मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से सीधी भर्ती के माध्यम से विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की गई। साथ ही विशेषज्ञों के केडर का निर्माण भी किया गया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान के हाथों से नियुक्ति-पत्र प्राप्त करने के बाद विशेषज्ञ चिकित्सक प्रदेश के विभिन्न जिलों में अपनी सेवाएँ प्रदान करेंगे, जिससे नागरिकों को लाभ प्राप्त हो सकेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 July 2026
राजधानी भोपाल से निकलने वाले कचरे के वैज्ञानिक निष्पादन के लिए बनाई गई आदमपुर कचरा खंती अब आसपास के 10 गांवों के लोगों के लिए गंभीर समस्या बन चुकी है।…
 07 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र को लेकर चल रहे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। सोमवार को मंत्रालय…
 07 July 2026
भोपाल। भोपाल रियासत के अंतिम नवाब हमीदुल्ला खां की दूसरी पत्नी व पाकिस्तान निवासी आफताब जहां बेगम द्वारा वर्ष 1994 में भोपाल के बेहटा क्षेत्र की 30.55 एकड़ भूमि बेचने…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग ने मंगलवार को कक्षा 5वीं व 8वीं की पुन: परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। विद्यार्थी व अभिभावक राज्य शिक्षा केन्द्र के परीक्षा…
 07 July 2026
भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में प्रदेश की मेडिकल सप्लाई चेन व्यवस्था की कार्ययोजना की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में आवश्यकता…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के नवनियुक्त 10 कनिष्ठ अभियंताओं (सिविल) का छह सप्ताह का विशेष तकनीकी प्रशिक्षण राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान, नागपुर में आयोजित किया गया। अभियंताओं को ताप…
 07 July 2026
भोपाल। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने मंगलवार को टी.टी. नगर स्टेडियम में आगामी एशियन गेम्स के लिए क्वालिफाई करने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों से मुलाकात…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के शक्ति भवन मुख्यालय में "साइबर सिक्योर 2026" अभियान के अंतर्गत साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश साइबर पुलिस के…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में "सेफ क्लिक 2.0" अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। 24 जून 2026 से प्रारंभ इस विशेष अभियान का उद्देश्य नागरिकों को साइबर…
Advt.