बुजुर्ग मां को घर में बंद करके चले गए बेटा-बहू, भूख-प्यास से तड़पकर हो गई मौत

Updated on 20-10-2024 11:49 AM
 भोपाल। पति की पेंशन से बेटा और बहू का भरण-पोषण कर रही बुजुर्ग मां ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि वही उसे भूख-प्यास से तड़पते हुए मरने के लिए घर में बंद कर चले जाएंगे। मानवता को झकझोरकर रख देने वाला यह मामला शनिवार को निशातपुरा थाना की गोया कालोनी में सामने आया।

बंद मकान से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घर का ताला तोड़ा, तो अंदर से बुजुर्ग महिला का शव बरामद हुआ। मृतका का बड़ा बेटा पुलिस उपनिरीक्षक है और फिलहाल इंदौर में पदस्थ है। शाम को उसके आने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस दो दिन पहले मां को घर में ताला बंदकर पत्नी-बेटा के साथ लापता हुए छोटे बेटे के बारे में पता लगा रही है।


छोटे बेटे के साथ रहती थी बुजुर्ग महिला


निशातपुरा थाना प्रभारी रूपेश दुबे ने बताया कि 85 वर्षीय ललिता पत्नी स्वर्गीय श्यामनारायण दुबे गोया कॉलोनी में अपने निजी मकान में छोटे बेटे अरुण के साथ रहती थी। विवाहित अरुण का ढाई वर्ष का बेटा भी है। श्यामनारायण दुबे पुलिस में हवलदार थे। मानसिक रूप से कुछ कमजोर अरुण के कोई काम-काज नहीं करने के कारण घर का खर्च भी ललिता देवी को मिलने वाली पति की पेंशन से ही चलता था।

एक बेटे की हो चुकी मौत


उनका सबसे बड़ा पुत्र अजय, इंदौर में अपने परिवार के साथ रहता है। वह उपनिरीक्षक के पद पर पदस्थ है। उनका एक मंझला बेटा अजय भी था। जिसकी एक वर्ष पहले मौत हो गई थी। ललिता देवी वयोवृद्ध होने के साथ ही बीमार भी चल रही थीं। वह अधिकतर समय बिस्तर पर ही रहती थीं। अनुमान है कि समय पर दवा और भोजन-पानी नहीं मिलने के कारण उनकी मौत हो गई।

घर से आ रही थी दुर्गंध


गोया कालोनी में ललिता देवी के घर के दरवाजे में बाहर से ताला लगा हुआ था। शनिवार सुबह घर से तेज दुर्गंध आ रही थी। अनहोनी की आशंका से पड़ोसियों ने पुलिस को फोन किया। पुलिस ने ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया, तो ललिता देवी मृत अवस्था में मिलीं। पुलिस ने घटना की सूचना बड़े बेटे अनिल को दी और एफएसएल टीम से घटनास्थल की जांच करवाई। अनिल के आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस लापता बेटे अरुण का भी पता लगा रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.