पाकिस्तान में सिविल वॉर जैसे हालात भारत के लिए कितनी चिंता की बात, पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह से समझ‍िए

Updated on 14-05-2023 07:59 PM
नई दिल्‍ली: पाकिस्तान में ताजा घटनाक्रम पर भारत नजर बनाए हुए है। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद हिंसा भड़की। 40 से ज्यादा लोग मारे गए। लूटपाट के वीडियो वायरल हैं। इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने शुक्रवार को खान को भ्रष्टाचार के एक मामले में दो हफ्ते के लिए सुरक्षात्मक जमानत दी। सोमवार तक देश में कहीं भी दर्ज किसी भी मामले में उन्हें गिरफ्तार करने पर रोक लगा दी थी। उधर पाकिस्तान की सेना ने इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पैदा राजनीतिक संकट और बिगड़ती कानून-व्यवस्था के बीच सैन्य शासन लागू करने की संभावना से इनकार किया। एक बयान में कहा कि सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर समेत समस्त सैन्य नेतृत्व लोकतंत्र में विश्वास रखता है। पाकिस्तान में गृह-युद्ध जैसे हालात हैं। जाहिर है, भारत पर देर-सवेर असर जरूर होगा। पाकिस्तान में हालात कितने खराब हैं और क्या वहां सेना फिर कोई खुराफात करने वाली है? भारत को ऐसे हालात में क्या करना चाहिए? इन सब सवालों पर हमने बात की पूर्व विदेश मंत्री और कूटनीति विशेषज्ञ के. नटवर सिंह से। पढ़ें खास बातचीत की बड़ी बातें


'कंट्रोल में नहीं है हुकूमत-ए-पाकिस्तान'

सिंह ने कहा कि 'पाकिस्तान की स्थिति बड़ी डांवाडोल है। इसमें दो राय नहीं कि इस वक्‍त इमरान खान पाकिस्तान में सबसे महत्वपूर्ण लीडर हैं। आप उनसे सहमत हो या ना हों, लेकिन कराची में, लाहौर में, इस्लामाबाद में... फ्रंटियर में उनकी बड़ी अपील है। उनको गिरफ्तार कर लिया, मगर उनको छोड़ना पड़ा। ऐसा लगता है कि पाकिस्तान की हुकूमत कंट्रोल में नहीं है।' सिंह ने कहा कि अगर इमरान खान के खिलाफ भ्रष्टाचार के सबूत हैं तो कोर्ट में बताएं। कोई ठोस सबूत तो अभी तक आए नहीं हैं। नटवर सिंह ने कहा कि पाकिस्‍तान में फौज की चलती है। बगैर आर्मी के सपोर्ट के सरकार ज्‍यादा चल नहीं सकती।

सिंह ने पाकिस्तान में आगजनी और हिंसा की घटनाओं पर कहा कि वहां की फौज पावरफुल है मगर जो कुछ हुआ, ठीक नहीं हुआ। सारे शहरों में हंगामा हो रहा है, इमरान का नाम लगाया जा रहा है... यह पाकिस्तान के लिए अच्‍छा नहीं है। हम नहीं चाहते कि हमारे पड़ोस में ऐसे वाकये हों।

इमरान बोले, मेरी गिरफ्तारी के पीछे पाकिस्तान के सेना प्रमुख

इमरान खान ने 9 मई को अपनी गिरफ्तारी के लिए सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर को जिम्मेदार ठहराया है। खान ने शुक्रवार को इस्लामाबाद हाई कोर्ट के परिसर में मीडियाकर्मियों से अनौपचारिक बातचीत की। उन्होंने कहा, इसके पीछे सुरक्षा एजेंसियां नहीं हैं, बल्कि एक आदमी है, वह है सेना प्रमुख। सेना में लोकतंत्र नहीं है। जो कुछ हो रहा है, उससे सेना की छवि खराब हो रही है। खान ने कहा, सेना प्रमुख चिंतित हैं कि अगर मैं सत्ता में वापस आ जाता हूं, तो मैं उन्हें हटा दूंगा इसलिए यह सब सीधे उनके आदेश पर हो रहा है। खान ने कहा कि मैं अपनी गिरफ्तारी के बाद घटनाक्रम से पूरी तरह अंजान हूं। मुझे पता चला है कि दो दिन हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान 40 लोगों की जान चली गई। मेरी गिरफ्तारी के बाद जो हुआ, वह मेरे वश से बाहर था। मुझे उन घटनाओं के लिए कैसे दोषी ठहराया जा सकता है, जो मेरे हिरासत में रहने के दौरान हुईं?

उधर, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल असीम मुनीर के खिलाफ इमरान खान के आरोपों की निंदा की है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इमराम की टिप्पणी उनकी ओछी सोच का प्रमाण है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
BRICS के बढ़ते प्रभाव, भारत-चीन संबंधों, ऊर्जा सुरक्षा और UNSC में सुधार जैसे मुद्दों पर दुनिया की नजर है। ऐसे में भारत के लिए इस मंच की बदलती भूमिका कितनी…
 21 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन ( SIR ) के बाद मतदाता सूची से हटाए गए अनगिनत वोटर शायद एक दशक तक वोट न दे पाएं। ऐसा इसलिए…
 21 September 2026
मृत्युंजय राय: क्या पश्चिमी देशों के वर्चस्व का दौर दुनिया में खत्म हो रहा है और उसकी जगह जो नई तस्वीर उभर रही है, वह कैसी है? सर विंस केबल…
 21 September 2026
मनु पब्बी, नई दिल्ली: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटों से करीबी संबंध रखने वाली एक अमेरिकी ऑटोनॉमस सिस्टम कंपनी ने भारतीय कंपनी के साथ एंटी-ड्रोन सिस्टम बनाने और बेचने का…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत की प्राइवेट डिफेंस टेक्नोलॉजी कंपनी आईजी डिफेंस ने अपने लंबी दूरी के वन-वे ड्रोन KAL का राजस्थान के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में फ्लाइट टेस्ट पूरा किया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में चल रही SIR प्रक्रिया के तहत दी गई जानकारी में "गड़बड़ियों" के कारण जिन वोटरों को नोटिस भेजे जा रहे हैं, उनकी लिस्ट में दिवंगत…
 20 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की शानदार जीत के बाद देश का सियासी पारा भी चढ़ गया है। बीजेपी और एबीवीपी के नेताओं ने कांग्रेस और…
 20 September 2026
सुभद्रा श्रीवास्तव, नई दिल्ली: देश के 180 से अधिक वैज्ञानिकों और इको लॉजिकल एक्सपर्ट ने सुपर अल नीनो को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने रिसर्चर्स और इस क्षेत्र में…
 20 September 2026
गणेश उत्सव आते ही घर-घर में वे कथाएं फिर दोहराई जाने लगती हैं जो बचपन से सुनी हैं। एक बालक है, जिसे माता पार्वती ने द्वार पर बिठाया है। शिवजी…
Advt.