साइन बोर्ड पर राजभोज की जगह मछली का लोगो लगा था, पार्षद की आपत्ति पर महापौर दिए हटाने का आदेश

Updated on 04-11-2024 01:21 PM
भोपाल। शहर में अब भी कई स्थानों पर लगे साइन बोर्ड पर नगर निगम का पुराना लोगो मछली वाला लगा हुआ है। इसको लेकर पार्षद पति ने आपत्ति दर्ज कराते हुए महापौर मालती राय को अवगत कराया है। महापौर ने तत्काल अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यह लापरवाही कैसे हुई इसका पता लगाया जाए। साथ ही जल्द ही साइन बोर्ड से पुराने लोगो को हटाया जाए।जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 21 की पार्षद विनीता सोनी के पति विकास सोनी ने बताया कि नगर निगम द्वारा कई स्थानों पर साइन बोर्ड लगाए गए हैं। इन बोर्ड में अब भी नगर निगम का पुराना मछली वाला लोगो बना हुआ है। जिसकी तरफ किसी का ध्यान नहीं जा रहा है।जबकि करीब सात वर्ष पहले तात्कालीन महापौर आलोक शर्मा के समय नगर निगम का लोगो मछली से बदलकर राजाभोज का चित्र कर दिया गया था। ऐसे में साइन बोर्ड पर पुराना मछली वाला लोगो लगाना बड़ी लापरवाही है।इसमें जो भी कर्मचारी दोषी हैं उन पर कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं तत्काल लोगो बदला जाना चाहिए।

बदला जाएगा लोगो होगी कार्रवाई

महापौर मालती राय ने बताया कि पार्षद द्वारा मुझे बताया गया है कि पुराना लोगाे साइन बोर्ड पर लगा है।इतने साल बाद इस तरह की गलती किया जाना बड़ी लापरवाही है। जल्द ही लोगो बदलवाया जाएगा और लापरवाह अधिकारी व कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी।इस संबंध में कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह से चर्चा की गई है।

इस मामले की जांच की जाएगी

कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने इस मामले में कहा कि शहर में साइन बोर्ड पर पुराना लोगो लगाया गया है, इसकी जानकारी मिली है। यह लोगो कहां किन बोर्ड पर लगा है इसका पता लगाकर बदलवाने के निर्देश दिए हैं। इस मामले की जांच कराई जा रही है, लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.