'टाइगर 3' की दहाड़ में अब नहीं दिख रहा दम, 'टाइगर जिंदा है' से भी प‍िछड़ गई फिल्‍म

Updated on 24-11-2023 03:17 PM
सलमान खान, कटरीना कैफ और इमरान हाशमी स्‍टारर 'टाइगर 3' की हालत पस्‍त है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्‍म ने 250 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा जरूर पार कर लिया है, लेकिन अब इस फिल्‍म के लिए 300 करोड़ क्‍लब में एंट्री मुश्‍किल है! यही नहीं, यह फिल्‍म इसी फ्रेंचाइजी की 'टाइगर जिंदा है' की कमाई को भी मात देती हुई नहीं दिख रही है। मनीष शर्मा के डायरेक्‍शन में बनी 'टाइगर 3' की कमाई दूसरे हफ्ते में दिन-ब-द‍िन घटती जा रही है। हालात ऐसे हैं कि कमाई में सुधार के कोई संकेत भी नहीं दिख रहे हैं। जबकि बॉक्‍स ऑफिस पर इसके सामने इस वक्‍त कोई बड़ी फिल्‍म भी नहीं है। फिल्‍म के पास हालांकि, अभी भी कमाई के लिए 7 दिनों तक पूरा मौका है, क्‍योंकि 1 दिसंबर को 'एनिमल' और 'सैम बहादुर' इसकी मुश्‍क‍िलें और बढ़ा सकते हैं।

YRF के स्पाई यूनिवर्स की 5वीं फिल्‍म 'टाइगर 3' देशभर में 12 नवंबर को दिवाली के दिन रिलीज हुई थी। तब से लेकर अब तक 12 दिनों में इस फिल्‍म ने 254.46 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। जबकि इसने वर्ल्‍डवाइड 415 करोड़ से अध‍िक की कमाई कर ली है। 300 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्‍म के रिलीज की टाइमिंग ने इसे सबसे अध‍िक नुकसान पहुंचाया है। दिवाली, क्रिकेट वर्ल्‍ड कप और छठ पूजा के कारण फिल्‍म पहले ही दिन से सिनेमाघरों में स्‍ट्रगल कर रही है। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 'टाइगर 3' ने 12वें दिन गुरुवार को महज 4.70 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है।

सोमवार के बाद लगातार घर रही 'टाइगर 3' की कमाई

'टाइगर 3' का बॉक्‍स ऑफिस पर इस तरह निराश करना किसी दुर्भाग्‍य से कम नहीं है। ऐसा इसलिए कि टाइगर ना सिर्फ 'स्‍पाई यूनिवर्स' का सबसे पहले हीरो है, बल्‍क‍ि यह सलमान के करियर का सबसे अध‍िक पसंद किए जाने वाला किरदार भी है। बीते रविवार को इस फिल्‍म ने देश में 10.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। लेकिन इसके बाद से ही फिल्‍म की कमाई बुरी तरह गिरती जा रही है। सोमवार को फिल्‍म ने 7.35 करोड़ रुपये कमाए, मंगलवार को 6.70 करोड़ रुपये, बुधवार 5.81 करोड़ रुपये और अब गुरुवार को 4.70 करोड़ रुपये।

'टाइगर 3' के लिए अब मुश्‍क‍िल है 300 करोड़ क्‍लब में एंट्री?

'टाइगर 3' को समीक्षकों से मिक्‍स रेस्‍पॉन्‍स मिला है। फिल्‍म के धीमे स्‍क्रीनप्‍ले ने दर्शकों को निराश किया है। साल 2017 में रिलीज 'टाइगर जिंदा है' ने रॉ एजेंट अविनाश राठौर उर्फ टाइगर को लेकर जो बेंचमार्क सेट किया था, 'टाइगर 3' उसके मुकाबले सुस्‍त और थकाऊ लगती है। बॉक्‍स ऑफिस पर 'टाइगर 3' की चिंता अब ये है कि 1 दिसंबर को रणबीर कपूर की 'एनिमल' और विक्‍की कौशल की 'सैम बहादुर' इसे बड़ा झटका दे सकती है। ऐसे में फिल्‍म के पास कमाई करने के लिए 7 दिन का वक्‍त और है। लेकिन जिस तरह इसकी कमाई घट रही है, यह आगे 300 करोड़ तक भी पहुंच पाएगी या नहीं, इसको लेकर शक है। जबकि 'टाइगर फ्रेंचाइजी' की पिछली फिल्‍म 'टाइगर जिंदा है' ने 339 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन किया था।

'टाइगर 3' हिट है या फ्लॉप?

शुक्रवार को सिनेमाघरों में हालांकि, दो नई फिल्‍में 'फर्रे' और 'स्‍टारफिश' रिलीज हो रही है। इनमें से 'फर्रे' से सलमान खान की भांजी अलीजेह बॉलीवुड में डेब्‍यू कर रही हैं। जबकि 'स्‍टारफिश' खुशाली कुमार और मिलिंद सोमन की फिल्‍म है। ये दोनों ही फिल्‍में 'टाइगर 3' को कोई खास नुकसान पहुंचाती हुई नहीं दिख रही हैं। कुल मिलाकर 'टाइगर 3' की लड़ाई फिलहाल खुद से है। यदि यह फिल्‍म 325 करोड़ रुपये तक कमाई कर लेती है कि हिट साबित होगी, वर्ना इसे सेमी-हिट का टैग लेकर ही संतोष करना होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.