KV मेट्रो स्टेशन के नीचे सड़क शुरू होगी:डीआरएम तिराहे का लेफ्ट टर्न भी क्लियर होगा

Updated on 02-11-2024 01:48 PM

भोपाल के केंद्रीय स्कूल मेट्रो स्टेशन के नीचे एक तरफ की सड़क 2 से 3 दिन में शुरू हो सकती है। वहीं, डीआरएम तिराहे का लेफ्ट टर्न भी क्लियर हो जाएगा, जिससे एम्स, साकेतनगर, अमराई, बाग सेवनिया जैसे 100 से अधिक बड़े आवासीय इलाकों के लोगों को फायदा होगा। केंद्रीय स्कूल के नीचे का रास्ता सवा साल से बंद है। एक ही लेन से राहगीर एमपी नगर से सुभाषनगर की ओर आना-जाना कर रहे हैं। पीक आवर्स के दौरान जाम की स्थिति भी बन जाती है, लेकिन आने वाले दिनों में उन्हें जाम से बड़ी राहत मिल जाएगी। मेट्रो ने दूसरी लेन की सड़क भी बना दी है।

डीआरएम तिराहे की सड़क खोली, अब टर्न खुलेगा

करीब 8 महीने से बंद डीआरएम तिराहे की सड़क अक्टूबर में ही खोली गई है। इससे होशंगाबाद रोड से एमपी नगर की ओर आने-जाने वालों को बड़ी राहत मिली है। वहीं, उन इलाकों के लोग भी सुकून महसूस कर रहे हैं, जहां से ट्रैफिक डायवर्ट किया गया था। मेट्रो अब डीआरएम तिराहे के लेफ्ट टर्न को खोलने की तैयारी कर रहा है। दरअसल, यहीं पर मेट्रो स्टेशन बन रहा है। इस वजह से दोनों तरफ की सड़क बंद है। इनमें से एक तरफ की सड़क को एक-दो सप्ताह के अंदर खोला जा सकता है।

इन इलाकों के लोगों को राहत मिलेगी डीआरएम मेट्रो स्टेशन के नीचे एक तरफ की सड़क खुलने से एम्स, साकेतनगर, अमराई, बाग सेवनिया, पिपलिया पेंदे खां, शक्तिनगर, बीडीए, अवधपुरी, अलकापुरी, लहारपुर समेत कई इलाकों के लोगों को राहत मिलेगी। अभी उन्हें वीर सावरकर ब्रिज या अवधपुरी, भेल इलाके से घूमकर जाना पड़ रहा है। रास्ता खुलने से 2 से 4 किलोमीटर का फेरा बच सकता है।

फिर आरकेएमपी और एमपी नगर के रास्ते खुलेंगे

केंद्रीय स्कूल और अलकापुरी स्टेशन के नीचे के रास्ते खोले जाने के बाद आरकेएमपी-एमपी नगर के रास्ते भी खोले जा सकते हैं। यहां भी सड़क का निर्माण चल रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.