उदिति सिंह और करण वाही के ब्रेकअप की वजह का खुलासा, खूब होते थे झगड़े, बोलीं- रिश्‍ता टूटना वरदान साबित हुआ

Updated on 29-09-2026 12:50 PM
'बिग बॉस 20' में नजर आ रहीं 30 साल की मॉडल-एक्ट्रेस उदिति सिंह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। शो में वह कई बार अपने 40 साल के एक्स बॉयफ्रेंड करण वाही के साथ पुराने रिश्ते और ब्रेकअप पर खुलकर बात कर चुकी हैं। अब उदिति ने स्काउट ओपी से बातचीत में अपने पुराने रिश्ते के खत्म होने की वजहों पर बात की और बताया कि कैसे इस ब्रेकअप ने उनकी जिंदगी बदल दी। एक्ट्रेस ने अपने इस अनुभव को 'ब्लेसिंग इन डिस्गाइज' बताते हुए कहा कि रिश्ते में उन्हें कई बार पार्टनर की तरफ से सपोर्ट के बजाय डीमोटिवेशन महसूस होता था।

उदिति सिंह ने बातचीत के दौरान बताया कि लॉकडाउन के समय डॉगी नोआ को गोद लेने के बाद उनके रिश्ते में कई तरह के मतभेद शुरू हो गए थे। पेट की देखभाल, साफ-सफाई और रोजमर्रा की आदतों को लेकर दोनों के बीच अक्सर बहस होती थी। उदिति ने यह भी कहा कि उम्र के अंतर और रिश्ते में लगातार मिलने वाले डीमोटिवेशन ने उन पर असर डाला। हालांकि, अब एक्ट्रेस अपने ब्रेकअप को जिंदगी का एक ऐसा मोड़ मानती हैं, जिसने उन्हें आगे बढ़ने और अपने करियर व पर्सनल लाइफ पर ध्यान देने का मौका दिया।

उदिति सिंह ने ब्रेकअप को बताया 'ब्लेसिंग इन डिस्गाइज'

BB 20 के सोमवार के एपिसोड में उदिति सिंह को स्काउट ओपी के साथ अपने पुराने रिश्ते और ब्रेकअप के बारे में बात करते हुए देखा गया। इस दौरान उन्होंने अपने ब्रेकअप को 'ब्लेसिंग इन डिस्गाइज' बताया। उदिति ने कहा, 'मेरे लिए ब्रेकअप सच में एक छिपा हुआ वरदान था।' एक्ट्रेस ने बताया कि इस रिश्ते के खत्म होने के बाद उनकी जिंदगी में कई बदलाव आए। उन्होंने महसूस किया कि कभी-कभी किसी रिश्ते का खत्म होना आगे बढ़ने के लिए जरूरी हो सकता है।

डॉगी नोआ को लेकर होते थे झगड़े

अपने ब्रेकअप की वजहों के बारे में बात करते हुए उदिति ने लॉकडाउन के दौरान अपने डॉगी नोआ को गोद लेने का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि डॉगी नोआ की देखभाल को लेकर उनके रिश्ते में कई बार झगड़े होते थे। उदिति ने कहा, 'उसे लेकर बहुत लड़ाइयां हुईं। मेरे साफ-सफाई के तरीके अलग थे, उसके अलग।' उदिति ने यह भी बताया कि उनके रिश्ते में उन्हें कई बार सपोर्ट के बजाय डीमोटिवेशन महसूस होता था। उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसा महसूस कराया जाता था कि वह कुछ नहीं कर पाएंगी। उदिति ने कहा, 'आप नहीं कर पाओगे, आपको नहीं आता। पार्टनर ही डीमोटिवेट कर रहा है।'

उम्र के अंतर का भी किया जिक्र

कुछ दिन पहले शो में उदिति ने बताया था कि उनकी मां करण वाही के साथ उनके रिश्ते से खुश नहीं थीं। खासतौर पर दोनों के बीच 10 साल का अंतर होने की वजह से उनकी मां को चिंता थी। अब स्काउट से बातचीत के दौरान उदिति ने एक बार फिर कहा कि उम्र के अंतर का भी उनके रिश्ते पर असर पड़ा था। हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि किसी रिश्ते के टूटने के पीछे सिर्फ एक वजह नहीं होती, बल्कि कई चीजें धीरे-धीरे रिश्ते को प्रभावित करती हैं।

उदिति ने कहा- हर रिश्ता चल नहीं सकता

उदिति ने बातचीत के दौरान कहा कि कई बार लोग रिश्ते को बचाने की पूरी कोशिश करते हैं, लेकिन फिर भी वह नहीं चल पाता। उन्होंने इसकी तुलना किस्मत से करते हुए कहा कि अगर दो लोगों का साथ होना नहीं लिखा है तो चीजें आखिरकार बिखर जाती हैं। वहीं, उन्होंने यह भी माना कि जब समय और हालात सही हों तो कोई रिश्ता अच्छी तरह चल सकता है।

कैसे शुरू हुआ था करण-उदिति का रिश्ता?

उदिति सिंह और करण वाही ने 2019 में डेटिंग शुरू की थी। दोनों की पहली मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। इसके बाद वे लंदन में अपने कुछ कॉमन दोस्तों के साथ मिले। कुछ मुलाकातों और करीब दो महीने तक बातचीत के बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया। जनवरी 2020 में उनका रिश्ता तब लोगों के सामने आया, जब करण वाही ने सोशल मीडिया पर उदिति के साथ एक तस्वीर शेयर की और अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 September 2026
'बिग बॉस 20' के घर में जहां काजी तौकीर अपने गाने से रोज लोगों का दिल जीत रहे हैं, वहीं मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी के साथ कुछ उल्टा…
 29 September 2026
अजय देवगन, तब्‍बू और जयदीप अहलावत स्‍टारर 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' की रिलीज में अब सिर्फ तीन दिन बचे हैं। गांधी जयंती के मौके पर 02 अक्‍टूबर को विजय सलगांवकर…
 29 September 2026
दिग्‍गज एक्‍टर, मार्शल आर्टिस्ट और फिल्‍ममेकर जैकी चैन की मौत की फर्जी खबर ने उनके फैंस को गहरा झटका दिया है। सोशल मीडिया पर पिछले 24 घंटों में कई ऐसे…
 29 September 2026
पंकज त्रिपाठी की फिल्‍म 'ओह माय डॉग' बीते महीने 07 अगस्‍त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। बॉक्‍स ऑफिस पर यह फिल्‍म भले ही महज ₹4.98 करोड़ की नेट कमाई…
 29 September 2026
'बिग बॉस 20' में नजर आ रहीं 30 साल की मॉडल-एक्ट्रेस उदिति सिंह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। शो में वह कई बार अपने 40…
 29 September 2026
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती ने अपनी लाइफ में जहां ऊंचाइयां देखी हैं वहीं उन्होंने वो दौर भी देखा है जहां खाने-पीने को लेकर भी आफत होती थी। उनकी…
 28 September 2026
पटना के पास बिहटा के एक 400 साल पुराने इतिहास और वन देवी मंदिर की मान्यता कि सूर्यास्त के बाद इस जंगल में जाना वर्जित है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना…
 28 September 2026
नीम करोली बाबा के जीवन पर प्रेरित फिल्म 'हनुमान अंश' को दर्शकों के बीच जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है। फिल्म अपनी…
 28 September 2026
बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान ने करीना कपूर खान के साथ अपनी पहली मुलाकात का दिलचस्प किस्सा शेयर किया। आमिर ने बताया कि जब उन्होंने पहली बार करीना को…
Advt.