रेप पीड़ता मेडिकल के लिए 2 दिन भटकती रही, जिम्मेदार टालते रहे बात, खरगोन दुष्कर्म मामले में प्रशासन का 'हंटर' शुरू

Updated on 16-11-2024 12:16 PM
खरगोन: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में एक नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता को मेडिकल और डीएनए टेस्ट के लिए दो दिन तक अलग-अलग जगहों पर भटकाया गया। यह घटना करही थाना क्षेत्र की है, जहां पीड़िता को पाडलिया और करही के सरकारी अस्पतालों में उचित जांच नहीं मिल पाई। अधिकारियों ने इस लापरवाही की जांच के आदेश दे दिए हैं और संबंधित डॉक्टरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

मामला करही क्षेत्र का है जहां मंगलवार को एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज हुई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता और आरोपी, दोनों का मेडिकल और डीएनए टेस्ट कराया जाना था। नियमानुसार, पीड़िता का मेडिकल टेस्ट पाडलिया के सरकारी अस्पताल में होना था।

जांच के लिए भटकती रही पीड़िता


पीड़िता को जब पाडलिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया तो वहां मौजूद मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर जोया खान ने पर्याप्त संसाधनों की कमी का हवाला देते हुए उसे कहीं और ले जाने के लिए कहा। मजबूरन पुलिस पीड़िता को लेकर करही के सरकारी अस्पताल पहुंची, लेकिन वहां के मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर विकास सेठ ने महिला डॉक्टर के उपलब्ध न होने की बात कहकर जांच करने से मना कर दिया। इसके बाद पीड़िता को 30 किलोमीटर दूर मंडलेश्वर ले जाया गया, लेकिन वहां भी डॉक्टर ने अपने क्षेत्राधिकार से बाहर का मामला बताकर जांच से इनकार कर दिया।

यहां मिला पीड़िता को न्याय


महेश्वर के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ अतुल गौर को जब इस बारे में पता चला तो उन्होंने मंडलेश्वर की महिला चिकित्सक को पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करने का निर्देश दिया। आखिरकार, वहां पीड़िता का मेडिकल परीक्षण हो पाया।

फिर करना पड़ा उसी तरह की दिक्कतों का सामना


हालांकि पीड़िता की परेशानी यहीं खत्म नहीं हुई। अगले दिन उसे डीएनए टेस्ट के लिए फिर से पाडल्या ले जाया गया। वहां फिर से डॉक्टर जोया खान ने लैब और अन्य संसाधनों की कमी का बहाना बनाकर टेस्ट करने से इनकार कर दिया। थक हारकर पुलिस पीड़िता को वापस करही लाई, जहां आखिरकार उसका डीएनए सैंपल लिया गया।

कारण बताओ नोटिस हुआ जारी


डॉक्टर अतुल गौर ने इस मामले में पाडलिया और करही के मेडिकल अफसरों की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि यदि पाडलिया में ही पहले दिन मेडिकल और डीएनए टेस्ट के लिए सैंपलिंग हो जाती तो दुष्कर्म पीड़िता को दो दिन तक भटकने की आवश्यकता नहीं पड़ती। इस मामले में करही के मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर विकास सेठ और पाडलिया पीएचसी की मेडिकल ऑफिसर डॉ जोया खान को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.