जन-जीवन को बेहतर और खुशहाल बनाना विकास यात्राओं का उद्देश्य : राज्य मंत्री श्री परमार

Updated on 10-02-2023 06:02 PM

स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) एवं सामान्य प्रशासन राज्यमंत्री श्री इन्दर सिंह परमार ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा निरंतर विकास के कार्य किये जा रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास एवं मुख्यमंत्री आवास योजना में पात्र हितग्राहियों के लिए आवास बनाये जा रहे है। प्रदेश में वर्ष 2024 तक 30 लाख आवास निर्मित किये जायेंगे। श्री परमार ने कहा कि प्रधानमंत्री की मंशा है किसी भी गरीब का घर कच्चा नहीं हो, सभी लोगो को पक्का मकान मिले। उन्होंने कहा कि आगामी दिनो में गाँवों में बनवाये जा रहे आवासो की सूची का वाचन गाँव की चौपाल पर किया जायेगा। सूची में किसी गरीब का नाम छूट जाता है तो जाँच कर उसका नाम दर्ज किया जायेगा। श्री परमार ने कहा कि आमजन सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर अपना जीवन बेहतर बनाएँ। लोगों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए सरकार द्वारा गाँव-गाँव में विकास यात्राएँ निकाली जा रही हैं। इन यात्राओं का उद्देश्य लोगों के जीवन को बेहतर बनाना है।

राज्य मंत्री श्री परमार ने आज विकास यात्रा के 5 दिन शाजापुर जिले के शुजालपुर विकासखंड के ग्राम खेड़ीनगर में विकास यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा का शुभारंभ तिरंगा ध्वज फहराकर एवं कन्याओं का पूजन कर किया गया। विकास यात्रा शुजालपुर विकासखंड के ग्राम खेड़ी नगर से मोहम्मद खेड़ा होते हुए ग्राम पंचायत भ्याना के बावनहेडा एवं जादोपुर पहुँची एवं भोगीपुर, बानाहेड़ी होते हुए ग्राम भादाहेड़ी पहुँचेगी।

मोहम्मदखेडा में विद्युत उपकेंद्र एवं उप स्वास्थ्य केंद्र का भूमि-पूजन

स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री श्री परमार ने विकास यात्रा में सौगातों का आरंभ विकासखंड शुजालपुर के ग्राम खेड़ीनगर में 10 लाख रुपए लागत से बने नव-निर्मित सामुदायिक भवन के लोकार्पण के साथ किया। उन्होंने ग्राम खेडीनगर में अनुसूचित जाति वर्ग के मांगलिक भवन का टीन शेड बनवाने की घोषणा की। साथ ही विद्युत संबंधी समस्याओं को देखते हुए ग्रामीणों की मांग पर विद्युत विभाग के अधिकारी को अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने एवं पीएचई विभाग को पेयजल के लिये बोर करने के निर्देश भी दिये।

राज्य मंत्री श्री परमार ने ग्राम मोहम्मदखेड़ा में 2 करोड़ 89 लाख रुपए लागत से निर्मित होने वाले विद्युत उपकेंद्र एवं 49 लाख 14 हजार रुपए लागत वाले उप स्वास्थ्य केंद्र का भूमि-पूजन किया।

गौ-शालाओं के लिये 14 लाख रूपये से अधिक की अनुदान राशि का किया वितरण

राज्य मंत्री श्री परमार ने विकास यात्रा के दौरान ग्राम पंचायत मोहम्मदखेड़ा में पशुपालन विभाग अंतर्गत स्वीकृत 6 गौ-शालाओं के लिये चारा-भूसा अनुदान की 14 लाख 77 हजार रुपए राशि के चैक का वितरण किये। उन्होंने शुजालपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत भ्याना के ग्राम बावनहेड़ा में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के जल जीवन मिशन अंतर्गत नल जल योजना संबंधी 77 लाख 65 हजार रूपये के निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन कर आधारशिला रखी। श्री परमार ने ग्राम भ्याना जादोपुर में विधायक निधि से राष्ट्रकवि प. बालकृष्ण शर्मा नवीन की प्रतिमा पर बनने वाले टिन शेड का भूमि-पूजन भी किया। राज्य मंत्री श्री परमार ने विकास यात्रा के दौरान उपस्थित जन-प्रतिनिधि एवं ग्रामीणजनों को स्वच्छता, नशामुक्ति एवं प्लास्टिक/पॉलीथिन मुक्त होने के लिए संकल्प भी दिलाया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
भोपाल, कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की गलती के कारण विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा में बिना योग्यता के चयनित हुए अभ्यर्थियों की अब जांच होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ईएसबी ने…
 27 June 2026
भोपाल, भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे देवराज सिंह गुर्जर से मारपीट के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।…
 27 June 2026
 भोपाल। जिले के हुजूर तहसील क्षेत्र में केरवा डैम और उसके आसपास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। एसडीएम विनोद सोनकिया…
 27 June 2026
भोपाल। रेलवे में टिकट जांच का काम केवल टिकट देखना ही नहीं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा और मानवीय जिम्मेदारी निभाना भी है। इसका उदाहरण पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल…
 27 June 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों में बिजली कंपनी की कार्यप्रणाली को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आरोप है कि उपभोक्ताओं की गैर-मौजूदगी में और बिना किसी…
 27 June 2026
भोपाल । राजधानी के चंदनपुरा सिटी फॉरेस्ट क्षेत्र के पास एक बार फिर बाघ की मौजूदगी सामने आने से लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार…
 27 June 2026
भोपाल। एनसीईआरटी द्वारा नकली और पायरेटेड पुस्तकों को लेकर जारी किए गए सर्कुलर पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने इस मुद्दे को लेकर केंद्र…
 27 June 2026
भोपाल। नियति का क्रूर खेल और बेबसी जब किसी हंसते-खेलते परिवार पर टूटती है, तो पीछे सिर्फ चीखें और कभी न भरने वाले जख्म छोड़ जाती है। राजधानी भोपाल के…
 27 June 2026
भोपाल। वर्ष 2028 में होने वाले उज्जैन सिंहस्थ महापर्व की तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर शुरू हो चुकी हैं, लेकिन रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल सामने आ रहे…
Advt.