अमलीपदर में नागरिकों की समस्याओं का पारदर्शितापूर्वक किया गया निराकरण

Updated on 07-05-2025 11:18 AM

गरियाबंद। सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत आज जिले के मैनपुर विकासखंड के ग्राम अमलीपदर में समाधान शिविर आयोजन किया गया। ग्राम अमलीपदर के क्लस्टर में ग्राम पंचायत घुमरापदर, चिखली, खरीपथरा, दाबरीगुड़ा, बिरीघाट, मुड़गेलमाल, कुहीमाल, मुड़ागांव, कोदोभाठा, भैंसमुड़ी, सरनाबहाल, धनोरा, नवापारा, गुरजीभाठा ’अ‘ एवं डेण्डुपदर कुल 16 ग्राम पंचायत शामिल है। सुशासन तिहार के अंतर्गत प्रथम चरण में प्राप्त विभिन्न विभागीय मांगों एवं शिकायतों का त्वरित और प्रभावी निराकरण के लिए समाधान शिविर का आयोजन किया गया। कलेक्टर बीएस उइके के निर्देशानुसार मैनपुर विकासखंड के अमलीपदर में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें संबंधित विभाग के अधिकारियों ने अपने - अपने विभाग में प्राप्त आवेदनों के निराकरण के संबंध में ग्रामीणों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी। शिविर में कलेक्टर ने ग्रामीणों को जल शपथ एवं वृक्षारोपण के लिए प्रतिज्ञा दिलाई गई। समाधान शिविर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मांग पर कलेक्टर ने स्वास्थ्य केन्द्र अमलीपदर एवं शोभा में एक सप्ताह के भीतर जनरेटर की व्यवस्था करने के लिए आस्वस्त किया।

समाधान शिविर में कलेक्टर श्री उइके ने ग्रामीणों को पानी बचाने एवं उसका समुचित उपयोग करने पर जोर देते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जल को बचाकर रखे। इसी प्रकार जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम, नेहा सिंघल, पूर्व विधायक गोवर्धन मांझी जनपद सदस्य निर्भय सिंह ठाकुर एवं जिला पंचायत के सीईओ जीआर मरकाम ने भी समाधान शिविर को संबोधित किया। इस दौरान जनपद अध्यक्ष मोहना नेताम, जनपद उपाध्यक्ष नंदकुमारी राजपूत, सरपंच होमा नेताम, अपर कलेक्टर नवीन भगत, एसडीएम तुलसीराम मरकाम सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

समाधान शिविर के द्वितीय दिवस में पंचायत एवं ग्रामीण विकास, कृषि, महिला एवं बाल विकास, राजस्व सहित अन्य विभागों को प्राप्त कुल 3 हजार 990 आवेदनों में से सभी आवेदनों का जांच कर शिविर स्थल पर शत प्रतिशत निराकरण किया गया। समाधान शिविर में खाद्य विभाग द्वारा 9 हितग्राहियों को नवीन राशनकार्ड, समाज कल्याण विभाग द्वारा 3 हितग्राहियों को श्रवण यंत्र एवं एक हितग्राही को व्हीलचेयर, श्रम विभाग द्वारा 3 हितग्राहियों को श्रमकार्ड, मछली पालन विभाग द्वारा एक हितग्राही को मत्स्य जाल एवं एक हितग्राही को आइस बॉक्स तथा कृषि विभाग द्वारा 5 हितग्राहियों को एग्रीस्टेक में पंजीकृत कृषकों को प्रमाण पत्र एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा 4 हितग्राही को आयुष्मान कार्ड प्रदान किया गया। इसके अलावा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 8 गर्भवती महिलाओं को सुपोषण किट तथा तीन बच्चों का अन्नप्रासन्न कराया गया। इसके अलावा विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। शिविर में विभागीय अधिकारियों द्वारा सभी निराकरणों का वाचन कर पारदर्शिता के साथ ग्रामीणों को अवगत कराया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.