प्रधानमंत्री ने मुस्कुराते हुए नए मुख्यमंत्री की पीठ थपथपाई, मोदी-मोदी और मामा-मामा के लगे नारे

Updated on 14-12-2023 12:56 PM

 भोपाल । मध्‍य प्रदेश के नए मुखिया के शपथ ग्रहण में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भले ही कोई भाषण नहीं दिया, पर उनके हाव-भाव में भी जन संदेश छुपा था। मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद डा. मोहन यादव उनके पास पहुंचे तो मोदी ने खड़े होकर मुस्कुराते हुए उनकी पीठ थपथपाई।

उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला से भी वह गर्मजोशी से मिले। सफेद कुर्ता-पाजामा और काले रंग की जैकेट पहने मोदी मंच के बीचोंबीच बैठे। माेदी के दायीं और राज्यपाल मंगुभाई पटेल और फिर नए मुख्यमंत्री मंचासीन थे। इनके दाहिनी ओर बड़ी संख्या में संत उपस्थित थे।

संतों के लिए अलग मंच बनाया गया था। बायीं ओर सामने की पंक्ति में राज्यों के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, शिवराज सिंह चौहान, वीडी शर्मा उपस्थित थे।

प्रदेश के अन्य नेता इनके पीछे की पंक्ति में थे। प्रधानमंत्री ने खुद मुख्यमंत्री और दोनों उप मुख्यमंत्रियों व राज्यपाल के साथ मंच पर फोटो खिंचवाया। प्रधानमंत्री जैसे ही मंच पर आए मोदी-मोदी के खूब नारे लगे। बीच में शिवराज सिंह चौहान के समर्थकों ने मामा-मामा के नारे लगाए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.