टीआइ को इंटरनेट मीडिया पर गोली मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

Updated on 11-12-2023 12:15 PM

भोपाल इंटरनेट मीडिया के अलग - अलग माध्यमों पर लगातार एक वीडियो बहुप्रसारित हो रहा था, उसमें भोपाल का बदमाश नसीम पिस्टल कमर में लगाकर सीहोर जिले के दोराहा थाने के इंस्पेक्टर को गोली मारने की बात कर रहा था,उसके बाद भी वह लगातार वीडियो अपने इंस्टाग्रम और फेसबुक पर अपलोड कर रहा था।

उसकी लोकेशन बदल रही थी। इधर, हत्या की कोशिश के एक मामले में भोपाल क्राइम ब्रांच को भी उसकी तलाश थी, पुलिस उसके पीछे लगी थी कि सोमवार तड़के पुलिस ने उसे घेर लिया और शार्ट एनकाउंटर के बाद उसे गिरफतार कर लिया गया। उसके पैर में गोली लगी है। शुरूआत में उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, पुलिस के एक सिपाही के घायल होने की बात सामने आ रही है।

हम बता दें कि तीन दिसंबर को तलैया इलाके में टेंट कारोबारी को गोली मारने वाले नसीम बन्ने खा को क्राइम ब्रांच और तलैया पुलिस ने शार्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। गोली आरोपित के पैर में लगी है।बताया जा रहा है कि आरोपित ने एक बार हिरासत में आने के बाद ही भागने की कोशिश की थी।

चार टीमें लगी थी तलाश में आरोपित के

नसीम बन्ने कुख्यात बदमाश है,उस पर करीब एक दर्जन से ज्यादा अपराध दर्ज है। उसका ताजा मामला तलैया इलाके में टेंट कारोबारी पर गोली मारने का था, उसके बाद से वह फरार था। इस दौरान उसका एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हो रहा था। इसमें वह एक इंसपेक्टर को गोली मारने की बात कह रहा था। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में लगी थी। डीसीपी रियाज इकबाल का कहना है कि आरोपित को अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है, उसके स्वस्थ्य होने के बाद विधिवत गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.