घर में अवैध धारदार हथियार बनाकर सप्लाई करने वाला गिरफ्तार

Updated on 15-06-2024 02:16 PM
भोपाल। कमला नगर थाना क्षेत्र में घर में धारदार हथियार बनाकर आसपास के इलाकों में सप्लाई करने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित पर ग्राइंडर, छैनी, हथोड़ी और लोहा काटने वाली बड़ी कैंची की सहायता से बड़े चाकू बनाकर बेचता था।पुलिस के मुताबिक बापू नगर झुग्गी के पास 30 वर्षीय चंदन दो धारदार छुरियां लेकर बेचने कि फिराक मे खड़ा था। सूचना मिलने पर जब मौके पर पुलिस पहुंची तो आरोपित देखकर भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपित ने घर पर धारदार हथियार बनाकर सप्लाइ करना कबूल किया। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से कुल 21 अवैध बड़े चाकू तथा चाकू बनाने के हथियारों को जब्त किया।

युवक ने फांसी लगाई

 भोपाल नजीराबाद थाना इलाके में एक देव स्थान पर एक युवक ने फांसी लगा ली। उसका शव पेड पर लटका मिला। मानसिक रूप से बीमार होने के कारण स्वजन उसे झाड़-फूंक कराने के उद्देश्य से देव स्थान पर लेकर पहुंचे थे। नजीराबाद थाना पुलिस के मुताबिक भैया लाल पुत्र जगन्नाथ गुर्जर ग्राम काला पाठा में परिवार के साथ रहता था। करीब एक सप्ताह पहले भैया लाल अचानक विक्षिप्तों जैसी हरकत करने लगा था। जांच करने के बाद चिकित्स ने भी उसके मनोरोगी होने की बात कही थी। नजीराबाद में रावतपुरा नाम के धर्म स्थल पर इस तरह के मामलों में झाड़-फूंककर उपचार किया जाता है। यहां के ओछा मनोरोगियों को ठीक करने का दावा करते हैं। इस वजह से भैयालाल को उसका भाई रमेश और बेटा लखन 12 जून को रावतपुरा लेकर पहुंचे थे। वहां रात को वह उनके साथ सो गया था, लेकिन रात करीब दो बजे वह अचानक गायब हो गया। सुबह उसका शव स्कूल के पास पेड़ से लटका मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.