इंदौर में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले उज्जैन रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी में आए नजर

Updated on 14-11-2024 12:02 PM

 इंदौर । सीरियल लूट के आरोपितों का तीसरे दिन भी पता नहीं चला। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से कड़ियां जोड़ रही है। अंतिम लोकेशन उज्जैन की मिली है। ताजा फुटेज में उज्जैन बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन में नजर आ रहे हैं। उधर दिल्ली, गुजरात, देवास सहित अन्य शहरों में भी टीमें भेजी गई हैं।


तुकोगंज थाना अंतर्गत रेसकोर्स रोड पर बिल्डर कमलेश अग्रवाल और पड़ोसी पिंकेश शाह को लूटने के बाद बदमाश सीधे बाणगंगा के गणेशधाम कॉलोनी गए थे। औद्योगिक क्षेत्र में बाइक छोड़ने के बाद बस से सीधे उज्जैन पहुंचे।


बाइक से बदमाशों के फिंगर प्रिंट लिए


डीसीपी जोन-3 डॉ.हंसराजसिंह ने बताया कि पुलिस ने फोरेंसिक अफसरों की मदद से बाइक से बदमाशों के फिंगर प्रिंट लिए हैं। अपराधियों के डेटा का राष्ट्रीय स्तर पर मिलान करवाया जा रहा है। पुलिस ने बस चालक और क्लीनर से पूछताछ की, तो बताया दोनों अपराधियों को उज्जैन के नानाखेड़ा पर उतारा था।


इसके बाद तुकोगंज और ग्वालटोली पुलिस ने उज्जैन में डेरा डाल दिया। सीसीटीवी फुटेज से कड़ियां जोड़ते हुए बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पहुंचे तो अपराधी फुटेज में नजर आ रहे हैं। पुलिस आयुक्त संतोष कुमारसिंह ने उज्जैन पुलिस को जांच में शामिल किया है। उधर संदेह के आधार पर देवास,अहमदाबाद,दिल्ली और भोपाल टीम रवाना की गई है।


दिल्ली-मेरठ के गिरोह का डेटा मंगा रही पुलिस


पुलिस को जानकारी मिली कि तुकोगंज,विजयनगर में लूट,ग्वालटोली में चोरी और परदेशीपुरा, एमजी रोड में लूट का प्रयास करने वाले बदमाश 2021 में गुना में भी वारदात कर चुके हैं। पुलिस ने ओमवीर जाट और सुनील की जानकारी जुटाई है, जो इसी तरह लूट करते हैं। इस सूचना के बाद पुलिस ने दिल्ली-मेरठ पुलिस से भी संपर्क साधा है।


बिल्डर ने फोटो देख कर लुटेरों को पहचाना


पुलिस ने करीब 15 जगहों से सीसीटीवी फुटेज निकाले हैं। सभी फुटेजों में आरोपितों का हुलिया स्पष्ट हो गया है। पुलिस ने सुनील और रामवीर के पुलिस रिकॉर्ड से फोटो भी निकाला है। बिल्डर कमलेश ने आरोपितों की पहचान लिया है। इसके बाद पुलिस ने दूसरे राज्यों की पुलिस से संपर्क कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अब उज्जैन में बस स्टैंड से फुटेज निकाल कर यह जानकारी जुटा रही है कि आरोपित किस बस से भागे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.